फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1250 saplings were planted on the first day of Van Mahotsav

वन महोत्सव में पहले दिन रोपे गए 1250 पौधे

Wed, 02 Jul 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
1250 saplings were planted on the first day of Van Mahotsav
वन महोत्सव में पौधारोपण करते राज्य मंत्री दिनेश खटीक स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। वन विभाग द्वारा वन महोत्सव के तहत गंगा पार मनोहरपुर गांव के जंगल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया।
विज्ञापन

वन रेंज के अंतर्गत वन महोत्सव मनाया गया। मनोहर गांव में ग्राम समाज की सात हेक्टेयर भूमि में 1250 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग वंदना फोगाट के साथ पौधरोपण किया। जैन इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक एवं छात्र, वानिकी प्रशिक्षण केंद्र हस्तिनापुर के प्रशिक्षणार्थियों, हस्तिनापुर रेंज की वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय व स्टाफ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि वन विभाग द्वारा हस्तिनापुर रेंज में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है, जो प्रकृति और पर्यावरण के लिए अच्छा संदेश है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन ही नहीं, पृथ्वी के हर जीव-जंतु के लिए अमूल्य है। पौधरोपण पर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। डीएफओ वंदना फोगाट ने बताया कि हस्तिनापुर रेंज के अंतर्गत वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के लिए मनोहरपुर ग्राम समाज में 49 हेक्टेयर क्षेत्र में 40817 पौधों का रोपण, हादीपुर गावडी में सात हेक्टेयर क्षेत्र में 5831 पौधों का रोपण और शेरपुर में कुल 112 हेक्टेयर भूमि में 93296 पौधरोपण किया जाना है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि सात जुलाई तक पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया जाएगा। नौ जुलाई को गंगा नदी शेरपुर में 9996 पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed