फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.25 crore spent on maintenance of Surajkund park, work done is zero

Meerut News: सूरजकुंड पार्क के रखरखाव पर 1.25 करोड़ खर्च, काम शून्य

Fri, 06 Dec 2024 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
1.25 crore spent on maintenance of Surajkund park, work done is zero
मेरठ। सूरजकुंड पार्क के रखरखाव पर नगर निगम 1.25 करोड़ खर्च करता है, बावजूद उसको मेंटीनेंस करने वाला कोई नहीं है। पार्क की साफ-सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त को भाजपा नेता अंकित चौधरी ने यह बात बताई। ठेकेदार को नोटिस देकर जवाब मांगने की बात कही। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि सूरजकुंड पार्क की सफाई निगम की टीम करती है।
विज्ञापन

सूरजकुंड पार्क की दीवार टूटी पड़ी है और ग्रिल गायब है। मेंटीनेंस बिलकुल नहीं होता, इसकी शिकायत अक्सर लोग करते हैं। पांच दिन पहले पार्क में तिरंगे का अपमान होने पर भाजपाइयों ने हंगामा किया था। नगर निगम ने नया तिरंगा झंडा लगवाया था। बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने नगर आयुक्त सूरजकुंड पार्क में पहुंच गए। इसकी जानकारी लगने पर वार्ड-58 के पार्षद सुमित शर्मा, भाजपा नेता अंकित चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को बताया कि अमृत योजना के अंतर्गत 2022 में मेराजुद्दीन को 1.25 करोड़ का पार्क के सौंदर्य करण एवं पांच साल तक पार्क की मेंटेनेंस का टेंडर पंजीकृत किया गया। पार्क के मेंटेनेंस का टेंडर होने के बावजूद सफाई व्यवस्था चौपट है। यह सुनकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और अधिकारियों से जानकारी ली। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने कहा कि ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा। पार्क के पीछे वाली टूटी दीवार का निर्माण कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed