{"_id":"608085f38ebc3e246510ddd1","slug":"125-candidates-distributes-liquor-in-panchayat-chunav-meerut-news-mrt535488493","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बांटने वाले प्रत्याशियों को जेल भेजेगी पुलिस, 125 की लिस्ट सौपीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब बांटने वाले प्रत्याशियों को जेल भेजेगी पुलिस, 125 की लिस्ट सौपीं
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में शराब बांट रहे 125 प्रत्याशी
मेरठ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब बांटने वाले प्रत्याशियों की गोपनीय तरीके से जांच चल रही है। बताया गया है कि जिले में 125 प्रत्याशियों की सूची खुफिया विभाग ने पुलिस को दी है। पुलिस अब इन प्रत्याशियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत, ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य पद के कुछ प्रत्याशी अवैध शराब बांट रहे हैं। खूफिया विभाग ने जांच कर सूची पुलिस को दी। इसके बाद मंगलवार को भावनपुर थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने अवैध शराब बनाने और सप्लाई करने वाले चार प्रत्याशी समेत 13 लोगों को जेल भेज दिया था।
अब पुलिस अन्य लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। ऐसे प्रत्याशियों की निगरानी की जा रही है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि अवैध शराब को सप्लाई करने वाले प्रत्याशियों को जेल भेज दिया जाएगा। अवैध शराब की सप्लाई करने वाला कोई भी प्रत्याशी नहीं बचेगा। पुलिस निगरानी कर रही है। ब्यूरो