फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, तीन घायल

सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, तीन घायल

Mon, 06 May 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, तीन घायल
सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

- मवाना रोड पर तीन अलग-अलग हादसों में गई जान, घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
- एक हादसे में मां-बेटे, दूसरे में कंप्यूटर इंजीनियर व तीसरे हादसे में शोरूम कर्मचारी की हुई मौत
गंगानगर/मेरठ। मवाना रोड पर 24 घंटे में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार लावड़ निवासी सुमित उर्फ कल्लू (22) पुत्र धर्मवीर रविवार शाम करीब चार बजे बाइक से मां वीना (55) के साथ बहसूमा से दवाई लेकर घर लौट रहा था। बाइक पर वीना का धेवता विकास (6) पुत्र राहुल भी मौजूद रहा। बताया जाता है कि इंचौली थाना क्षेत्र के कुनकुरा मोड़ के निकट सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट के बावजूद सुमित व उसकी मां वीना गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विकास को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा गंगानगर थाना क्षेत्र में हुआ। मूलरूप से फलावदा का रहने वाला दिनेश कुमार उर्फ बिन्नू (40) पिछले कुछ वर्षों से अपने भाई मुकेश के साथ गांव सलारपुर में रह रहा था। वह कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर था। रविवार सुबह करीब 11 बजे दिनेश अपने दोस्त वैभव कंसल के साथ स्कूटी पर शहर जा रहा था। जैसे ही दोनों गांव से बाहर मवाना रोड पर पहुंचे, तभी मेरठ की तरफ से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक के प्रयास में स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी फिसल गई। इसी दौरान दिनेश ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। जबकि वैभव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक काफी दूर तक स्कूटी को खदेड़ता चला गया। बाद में ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ट्रक रुकवाकर चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी चालक को थाने ले आई। पुलिस ने घायल वैभव को अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक का नाम सनी पुत्र राजेंद्र निवासी सरूरपुर खुर्द है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना रोड पर तीसरा हादसा शनिवार देर रात हुआ। रजपुरा निवासी हुकम सिंह (55) एक बाइक शोरूम में काम करते थे। शनिवार रात वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। मवाना रोड पर पंचवटी कालोनी के निकट सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से हुकुम सिंह के सिर में चोट आई। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस ऑटो चालक की तलाश में जुटी है। सलारपुर के पास दोपहर को एक अन्य हादसे में एसेंट व सेंट्रो कार आपस में भिड़ गईं। पुलिस के अनुसार मवाना निवासी इस्तेखार पुत्र अंसार ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए वैगनआर कार में टक्कर मारी, जिससे वैगनआर कार सवार शिखा को सिर में चोट आई है। इस्तेखार को हिरासत में लेकर घायल शिखा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed