{"_id":"5c9be2ebbdec2213fc305f26","slug":"121553720043-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोफिया में जारी हुई एडमिशन गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोफिया में जारी हुई एडमिशन गाइडलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोफिया, सेंट मेरीज में 2 व 3 अप्रैल को जमा होगी फीस
-सोफिया ने बढ़ाई फीस, स्कूल ने जारी की प्रवेश के लिए गाइडलाइन
मेरठ।
सोफिया गर्ल्स स्कूल में नए सत्र में प्रवेश के लिए 2 और 3 अप्रैल को फीस जमा होगी। स्कूल प्रबंधन ने बुधवार को नए सत्र में प्रवेश संबंधी सूचना व फीस की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी। स्कूल ने अभिभावकों को कुछ दिन पहले सूचना भेजकर 27 मार्च को स्कूल की वेबसाइट देखने को कहा था।
एलकेजी में प्रवेश के लिए चयनित छात्राओं की फीस स्कूल की वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा करानी होगी। इसके पूर्व स्कूल बैंक के माध्यम से फीस जमा कराता था। स्कूल ने इस सत्र से फीस भी बढ़ाई है। सोफिया में पिछले वर्ष एलकेजी की फीस 51,000 रुपये थी। इस वर्ष फीस 53,900 रुपये कर दी गई है। दो दिन में अभिभावकों को पूरी फीस एकमुश्त जमा करनी होगी। फीस जमा करने के बाद अन्य गाइडलाइन मिलेंगी। एडमिशन फार्म के आईडी नंबर से ही फीस जमा होगी।
सेंट मेरीज में किश्तों में फीस
शहर के दो प्रमुख आईसीएसई बोर्ड के स्कूल सोफिया व सेंट मेरीज में फीस जमा करने के अलग नियम हैं। सोफिया में एलकेजी में प्रवेश के लिए सालभर की फीस एकमुश्त जमा करनी होती है। जबकि सेंट मेरीज ने इस वर्ष से पहली कक्षा में प्रवेश के समय प्रति तिमाही फीस जमा करने की सुविधा दी है। सेंट मेरीज ने चयनित बच्चों की फीस माल रोड स्थित यूनियन बैंक की शाखा में जमा करने का नियम बनाया है। यहां भी 2 व 3 अप्रैल को ही फीस जमा होगी।
विज्ञापन
केवी में तीन अप्रैल तक पहली सूची के दाखिले
शहर के तीनों केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए पहली सूची मंगलवार को जारी हो चुकी है। पहली सूची से दाखिलों की अंतिम तिथि तीन अप्रैल है। चयनित छात्रों की सूची स्कूलों की वेबसाइट पर भी अपलोड है। दूसरी सूची नौ अप्रैल व तीसरी सूची 23 अप्रैल को निकाली जाएगी। इसके साथ ही दूसरी से नौवीं कक्षा में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीयन दो अप्रैल से होंगे।
केवी में प्रवेश के लिए जरूरी कागजात
- जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रतिलिपि के साथ प्रमाणित फोटो कॉपी।
- जाति प्रमाण पत्र, घर के पते का सर्टिफिकेट
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट, बच्चे का ब्लड ग्रुप रिपोर्ट
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड अगर हो तो ला सकते हैं
- सिंगल गर्ल चाइल्ड होने पर सौ रुपये के स्टांप पर शपथ पत्र
- घर की स्कूल से दूरी के लिए गूगल मैप का प्रिंट आउट