{"_id":"5c954d03bdec2214720fad74","slug":"121553288451-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के हाजी याकूब सहित दो ने किये पर्चे दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के हाजी याकूब सहित दो ने किये पर्चे दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के हाजी याकूब सहित दो ने दाखिल किए पर्चे
प्रत्याशी सहित पांच लोगों को ही नामांकन कक्ष में जाने को लेकर पुलिस से झड़प
यूडीएफएस के राशिद ने भी किया सादगी के साथ पर्चा दाखिल
मेरठ। प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में शुक्रवार को मेरठ में गठबंधन से बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी सहित दो उम्मीदवारों के पर्चे दाखिल हुए। हाजी याकूब कुरैशी गठबंधन के नेताओं की अगुवाई में भारी काफिले के साथ नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में सिर्फ प्रत्याशी सहित पांच ही लोगों के भीतर जाने को लेकर उनकी व सपा नेताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई।
सपा, बसपा और रालोद गठबंधन से प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी ने शुक्रवार को दोपहर 2.40 बजे डीएम कोर्ट में पर्चा दाखिल किया। उनके साथ प्रस्तावक के रूप में सपा नेता एवं पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, सपा विधायक रफीक अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और याकूब कुरैशी के बेटे हाजी इमरान मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सेक्युलर पार्टी की तरफ से कैराना निवासी राशिद ने पर्चा दाखिल किया।