{"_id":"5c5c2c4dbdec224dce16685f","slug":"121549544525-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मंथन से निकलेगा गंगा संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मंथन से निकलेगा गंगा संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा मंथन से निकलेगा गंगा संरक्षण का संदेश
- नमामि गंगे के तहत प्रदेशभर में होंगे कई आयोजन
- स्कूली छात्रों व युवाओं को किया जाएगा शामिल
मेरठ।
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन नगर विकास विभाग की ओर से नमामि गंगे अभियान क ो मजबूती देने के लिए गंगा मंथन होगा। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत विशेष जनजागृति अभियान प्रदेश स्तर पर चलाया जाएगा। गंगा मंथन थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में युवाओं व विद्यार्थियों को मुख्य रूप से शामिल किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बैठक में दी। उन्होंने बताया कि गंगा संरक्षण के तहत गंगा किनारे के 25 जिलों में यह आयोजन होगा। इसमें होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में 14 से 25 वर्ष के युवा भाग लेंगे। गंगा पर वीडियोग्राफी व लघु फिल्म प्रतियोगिता, गंगा गान, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन लोगो व एक लाइन के गंगा स्लोगन को लिखने की प्रतियोगिता शामिल है। सभी प्रतियोगिताओं में नकद राशि विजेताओं को दी जाएगी। स्कूल, कॉलेजों में 15 फरवरी, जिलों में 16 व 17 फरवरी को प्रतियोगिता होगी। प्रत्येक प्र्रतियोगिताओं में जिला स्तरीय विजेताओं को जिला गंगा सुरक्षा समिति द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। वार्ता में डीएफओ अदिति शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।