फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी दी

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी दी

Thu, 31 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी दी

विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी दी
मवाना। एएसपीजी महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन स्वयं सेवकों को समय प्रबंधन व परीक्षा की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। प्रथम सत्र में महाविद्यालय की एमएससी वनस्पति विज्ञान की छात्रा निधि वीरवाल ने स्वयं सेवकों को समय प्रबंधन व प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की जानकारी दी। स्वयं सेवकों ने बड़ा महादेव मंदिर परिसर में साफ सफाई की। शिविर के द्वितीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दुलीचंद महला व प्रो. अमरीता कुमारी के नेतृत्व में स्वयं सेवकों के मध्य रस्सा कस्सी व कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें स्वयं सेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दुलीचंद महला ने बताया कि खेलकूद व शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से सर्वांगीण विकास होता है। नवीन कुमार, बबीता कुमारी, अहसान, यश, आरती, भिवानी, आरजू, अनुराधा, रितु, स्वाति, महिमा आदि का सहयोग रहा।


राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि
मवाना। नगर कांग्रेस कमेटी ई के नगर अध्यक्ष इलियास कुरैशी के कार्यालय पर बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी और उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। योगी जाटव, कमल, रामकिशन, मौ. अय्यूब कालिया, ब्रह्म सिंह नागर, योगराज, पूनम शर्मा, शाहनवाज कुरैशी, डॉ. नसीम रजा, मंजीत, अनस, परवेज, मौ. राशिद, मौ. फैसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed