फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैंपस में एमबीए के छात्र पर जानलेवा हमला, फायरिंग

कैंपस में एमबीए के छात्र पर जानलेवा हमला, फायरिंग

Wed, 30 Jan 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
कैंपस में एमबीए के छात्र पर जानलेवा हमला, फायरिंग
कैंपस में एमबीए के छात्र पर जानलेवा हमला, फायरिंग
विज्ञापन


मेरठ। सीसीएसयू कैंपस के एमबीए विभाग में मंगलवार को तमंचे और डंडों से लैस युवकों ने गुंडई की सारी हदें तोड़ दीं। हमलावरों ने एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र पर फायरिंग कर दी। सिर में डंडा मारकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी हथियार लहराते हुए भागने लगे। इस दौरान हमलावरों के साथ आए एक छात्र को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की गई।
मंगलवार दोपहर कैंपस के एमबीए विभाग में लंच टाइम चल रहा था। इसी दौरान कई बाइकों पर सवार काफी संख्या में युवक वहां पहुंचे और विभाग में घुस आए। वे सभी डंडे, तमंचे और धारदार हथियार लिए हुए थे। उन्होंने एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र अनिकेत भाटी निवासी कुंडा गड़ीना फलावदा को क्लास रूम से पीटते हुए बाहर खींच लिया। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली सामने दीवार पर लगने के बाद दूसरी दिशा में निकल गई। इसके बाद आरोपियों ने अनिकेत की पिटाई शुरू कर दी। सिर में डंडा मारकर उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों की गुंडागर्दी देखकर कोई भी उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखा सका। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार लहराते हुए भागने लगे। आरोपियों के साथ आए परतापुर निवासी दसवीं के एक छात्र को अनिकेत और उसके साथियों ने हिम्मत दिखाकर पकड़ लिया। सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। घायल अनिकेत का मेडिकल परीक्षण कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अनिकेत ने शामली निवासी छात्र अक्षय मलिक और परतापुर के छज्जूपुर निवासी दीपू और अज्ञात हमलावरों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी के लिए बुलाया था
जिस छात्र को मौके से पकड़ा गया, उसने पूछताछ में बताया कि उसे तो शुभम चौधरी नाम के युवक ने नौकरी लगवाने की बात कहकर बुलाया था। एसओ के अनुसार उसका नाम अनिकेत की तरफ से तहरीर में नहीं दिए जाने के कारण उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
ये बताया विवाद का कारण
मेडिकल पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले किसी छात्रा पर आरोपियों ने कमेंट कर दिया था। जिसको लेकर उनका अनिकेत से विवाद हुआ था। इसके चलते ही मंगलवार को उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया। एसओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

दहशत में भागे छात्र-छात्राएं
कैंपस में फायरिंग होने पर छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई। दूसरी मंजिल पर जर्नलिज्म विभाग के छात्र-छात्राएं दहशत के चलते कक्षाओं में दुबक गए। छात्र की पिटाई करते हुए एक छात्र ने वीडियो भी बनाया, हालांकि इसमें किसी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने विभाग में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने की कोशिश की। लेकिन इंजीनियर के बाहर होने के कारण फुटेज नहीं मिल पाई।
खास बातें
- छात्रा पर कमेंट करने के विवाद में हमलावर युवकों ने सीसीएसयू कैंपस में तोड़ीं गुंडई की सारी हदें
- एमबीए विभाग में घुसकर छात्र का सिर फोड़ा, हथियार लहराकर भागे, घेराबंदी में एक आरोपी दबोचा
- आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed