फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रेमी युगल ने जान दी

प्रेमी युगल ने जान दी

Sat, 26 Jan 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने जान दी
सहारनपुर/ रुड़की। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित एक होटल के कमरे में देर रात युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की मौत गोली लगने से हुई है और कमरे में दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच में जुट गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। घटनास्थल से पुलिस को 315 बोर का तमंचा और दो खोखे मिले हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बृहस्पतिवार को सहारनपुर निवासी विशाल त्यागी और प्राची त्यागी बाइक से रुड़की पहुंचे थे। उन्होंने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आजाद नगर चौक के समीप होटल सत्यम में कमरा बुक कराया था। दोपहर करीब एक बजे बाइक होटल के बाहर खड़ी कर दोनों कमरे में पहुंचे। रात करीब 10.30 बजे होटल के एक कर्मचारी ने उनकी बाइक बाहर खड़ी देखी। बाइक अंदर पार्किंग में खड़ी करने के लिए वह उनके कमरे पर पहुंचा और कई बार आवाज देने के साथ ही दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में युवक और युवती की खून से लथपथ लाश नजर आई। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। तत्काल गंगनहर कोतवाली के कार्यवाहक एसएसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। असली वजह पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी।
विज्ञापन

युवती की शादी तय होने से थे परेशान
पुलिस के अनुसार रुड़की पुलिस ने मृतक युवक-युवती के पास से सुसाइड नोट मिला है। बताया जा रहा है कि अंग्रेजी में लिखा गया यह सुसाइड नोट युवती ने ही लिखा है। युवती की शादी उसके परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दी थी, जिस कारण दोनों परेशान थे। युवक ने युवती के परिजनों से भी बात की थी, लेकिन युवती के परिजन नहीं माने। इसके बाद ही दोनों ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर था युवक, छुटमलपुर के कालेज में एमबीए कर रही थी युवती
परिजनों के अनुसार विशाल ने सहारनपुर के एक कालेज से इंजीनियरिंग की थी और हरिद्वार की ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी कर रहा था। जबकि युवती ने छुटमलपुर से एमबीए किया था। दोनों का काफी समय से एक दूसरे से मिलना जुलना था। मृतक युवक के मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले एक परिवार में युवती का आना जाना था।


परिजनों को बताई थी विशाल की अंतिम लोकेशन
मंडी कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि परिजनों रात लगभग नौ बजे उनके पास विशाल की गुमशुदगी के बारे में बताने के लिए आए थे। परिजनों ने बताया था कि विशाल उनसे नाराज होकर चला गया है। परिजनों ने उसकी लोकेशन की जानकारी कराई थी। जिस पर उन्होंने जानकारी कराकर उन्हें रुड़की में होने की लोकेशन बता दी थी। कुछ देर बाद ही रुड़की पुलिस ने सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed