{"_id":"5be89629bdec22694c343df3","slug":"121541969449-meerut-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘कमल संदेश यात्रा’ को भाजपा ने झोंकी ताकत, केसरिया पगड़ी और जैकेट में महिला मोर्चा करेगा अगुवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कमल संदेश यात्रा’ को भाजपा ने झोंकी ताकत, केसरिया पगड़ी और जैकेट में महिला मोर्चा करेगा अगुवानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
कमल संदेश यात्रा बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कमल संदेश यात्रा’ के माध्यम से भाजपा जनजागरण के साथ ही अपनी ताकत का अहसास भी कराना चाहती है। इसके लिए 17 नवंबर को पूरे प्रदेश की सभी 80 लोकसभाओं में भाजपा कमल संदेश यात्रा का आयोजन कर रही है। यह यात्रा दुपहिया वाहनों पर आयोजित होगी। मेरठ लोकसभा में इस कमल संदेश यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए 10 हजार दुपहिया वाहनों का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी यात्रा का लक्ष्य भी पार्टी का स्थानीय नेतृत्व लेकर चल रहा है।
विज्ञापन
मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र की कमल संदेश यात्रा में हापुड़, किठौर, मेरठ दक्षिण, मेरठ शहर और मेरठ कैंट विधानसभाओं के कार्यकर्ता दुपहिया वाहन लेकर जुटेंगे। यात्रा में भाजपा बूथ स्तर तक पदाधिकारियों के साथ ही युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, पिछड़ा वर्ग, किसान मोर्चा, व्यापार प्रकोष्ठ सहित सभी विभागों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जागृति विहार स्थित राष्ट्रोदय चौक से इस कमल संदेश यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा कुटी चौराहा होते हुए सेंट्रल मार्केट, नई सड़क, गढ़ रोड, गांधी आश्रम चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क, बेगमपुल होती हुई जीरो माइल स्टोन स्थित शिवाजी स्मारक पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
केसरिया पगड़ी और जैकेट में महिला मोर्चा
कमल संदेश यात्रा में ताकत के साथ ही भव्यता भी होगी। इस यात्रा में 150 से ज्यादा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्कूटी पर सबसे आगे होंगी। जो सिर पर केसरिया पगड़ी के साथ ही केसरिया जैकेट में होंगी। उसके पीछे वरिष्ठ भाजपाई और उसके बाद युवाओं की टोली होगी।
विज्ञापन
व्यवस्था को पुलिस प्रशासन भी तैयार
शनिवार को आयोजित होने वाली इस विशाल दुपहिया वाहन रैली को लेकर कोई अव्यवस्था या घटना न हो। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले सभी कट यात्रा के दौरान बंद कर दिए जाएंगे। इन सभी पर अस्थाई बेरिकेटिंग करते हुए पुलिस फोर्स तैनात होगी। जबकि संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल यात्रा के दौरान तैनात रहेगा। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से भी मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता होगा रैली में शामिल: अजय शर्मा
रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला में रविवार को कमल संदेश यात्रा तैयारी की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें पश्चिमी क्षेत्र के यात्रा प्रभारी अजय शर्मा ने सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभागों के अध्यक्ष, संयोजक और प्रभारियों को दिशा निर्देश जारी किए। अजय शर्मा ने कहा कि इस रैली में सभी की सहभागिता अनिवार्य है। कमल संदेश यात्रा के महानगर संयोजक महेश बाली ने बैठक में रूट की जानकारी दी और कहा कि रैली के दौरान कोई भी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और संचालन महामंत्री संजय त्रिपाठी ने किया। मेरठ हापुड़ लोकसभा संचालन समिति के संयोजक जय करण गुप्ता, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, सतीश शर्मा, महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी, डॉ. वकुल रस्तोगी, सतीश गर्ग, ललित नागदेव, कमल दत्त शर्मा, वीर सिंह कर्दम, सतीश गर्ग, महिला मोर्चा महामंत्री संजना रस्तोगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीनस शर्मा, अमित शर्मा, सीमा श्रीवास्तव, कुलजीत कौर, हेमा पंत, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ अब्दुल्लापुर में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष दिलशाद चौहान ने कहा कि कमल संदेश यात्रा में अल्पसंख्यक मोर्चा को भी बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी करनी है। इसके लिए प्रत्येक बूथ से 5-5 बाइक का लक्ष्य उन्होंने दिया। संचालन नासिर सैफी ने किया। अंजुम निजामी, नईम तोमर, मोहम्मद अहमद, अनवार कुरैशी, मुजम्मिल चौहान, आमिर पबला, कुंवर महमूद अली, ठा. प्रदीप चौहान, नेत्रपाल जाटव, आबिद अल्वी, सलमान खान आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
- 17 नवंबर को मेरठ लोकसभा क्षेत्र की होगी बाइक रैली
- जागृति विहार स्थित राष्ट्रोदय चौक पर इकट्ठा होंगे 10 हजार दुपहिया वाहन
- विशाल रैली को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियां की शुरू, रैली मार्ग का हर कट होगा बंद