{"_id":"5b58ea0c4f1c1b4b748b6fed","slug":"121532553740-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे राजनीति के तहत फंसाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे राजनीति के तहत फंसाया गया
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन को दिए प्रार्थना पत्र में नितिन अहलूवालिया एडवोकेट ने कहा कि मुझे राजनैतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। क्योंकि मैं भाजपा नेता विनित शारदा अग्रवाल व सुधार अग्रवाल के खिलाफ वीरपाल भारती बनाम इंद्रकुमार गर्ग मुकदमे में पैरवी कर रहा हूं। जिसमें बुधवार की तारीख नियत थी। लेकिन इससे पूर्व ही मेरे यहां छापा डलवाकर मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।
उनका कहना है कि मेरे पास एके मिश्रा नाम के व्यक्ति का फोन आया था। उसने पार्लर में मसाज कराने के लिए मुझसे डिस्काउंट की मांग की थी, जिस पर मैंने नासिर को फोन करके डिस्काउंट देने के लिये कह दिया था तथा वह एक व्यक्ति के साथ शाम को पहुंचा और उसने मसाज कराने के लिये कहा। जिसके बाद उस व्यक्ति ने पार्लर में कार्य कर रही लड़की को दो हजार रुपये दिए और पानी की बोतल लाने के लिये कहा। जिसके बाद पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को बंद करके पार्लर में आपत्तिजनक सामान रख दिया।