{"_id":"5b54f0d74f1c1b4e748b67a6","slug":"121532293335-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वतन से मोहब्बत कर देश की मुख्यधारा से जुड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वतन से मोहब्बत कर देश की मुख्यधारा से जुड़ें
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वतन से मोहब्बत कर देश की मुख्यधारा से जुडे़
गंगानगर। मवाना रोड इंचौली स्थित शॉर्पेन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। मंच के राष्ट्रीय संयोजक इस्लाम अब्बास ने कहा कि मुस्लिम समाज कट्टरता से विकास नहीं कर सकता है। इस समय मुस्लिम समाज अशिक्षा से जूझ रहा है। अब समय की मांग है कि अपने वतन से मोहब्बत कर देश की मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए। आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख अजय मित्तल ने कहा कि वर्तमान में कुछ स्वार्थी लोग महिलाओं पर अत्याचार करने पर तुले हैं। मुस्लिम समाज में तीन तलाक, हलाला, बहुविवाह जैसे चीजें घर कर गई हैं। जिसका समाज के उत्थान के लिए खत्म होना आवश्यक है। मंच के प्रांत संयोजक कदीम आलम ने कहा कि हमें पौधरोपण, रक्षाबंधन, सैनिकों को रक्षा सूत्र भेजना, शिक्षा शिविर, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविरों में जाना आदि कार्य करने चाहिए। जिससे समाज आगे बढ़ सके। बैठक में उत्तराखंड, मेरठ प्रांत के संगठन संयोजक तुषार कांत, जिला पंचायत सदस्य विक्की तनेजा, अमरीश, इस्लाम प्रधान, डॉ. अंसार नदीमुर्रहमान, हकीम अब्दुल सत्तार, मोहम्मद रिहान , फिलिक्स पोल, साजिद सैफी, पूर्व प्रधान सहाबुद्दीन, शशांक तनेजा व मौलाना यामीन खां आदि मौजूद रहे।