फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फीस वृद्धि पर अभिभावकों का स्कूल में हंगामा

फीस वृद्धि पर अभिभावकों का स्कूल में हंगामा

Fri, 13 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
फीस वृद्धि पर अभिभावकों का स्कूल में हंगामा
मेरठ। प्रह्लाद नगर स्थित हरमिलाप पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने फीस बढ़ोत्तरी को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में तीखी नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

करीब एक दर्जन बच्चों के अभिभावक हरमिलाप स्कूल पहुंचे और फीस बढ़ाने को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान कुछ परिजन स्कूल के गेट पर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने प्रधानाचार्य से कहा कि शासन और प्रशासन के निर्देश हैं कि एक साल में सात से आठ प्रतिशत फीस ही बढ़ाई जाएगी। लेकिन यहां तो स्कूल प्रशासन ने फीस दोगुनी कर दी। इस दौरान प्रधानाचार्य और परिजनों में झड़प हो गई। हंगामे की सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। अभिभावकों ने कहा कि उन्होंने दस जुलाई को फीस बढ़ाने के विरोध में शिकायत की थी जिसमें स्कूल प्रबंधन ने यह कह दिया था कि 12 जुलाई को बैठक होगी। लेकिन बैठक भी नहीं की गई।
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ना चाहते हैं कुछ नेता
वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य रुचिता शर्मा ने थाने पर तहरीर देते हुए कहा कि परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं। फीस शिक्षा अधिकारियों के निर्देशानुसार ही बढ़ाई गई है। कुछ नेता बच्चों के परिजनों को भड़काकर स्कूल का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं जिससे पढ़ाई भी बाधित हो रही है। इसकी शिकायत एसएसपी और डीएम को भी भेजी गई है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर आयी है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में मुस्तकीम, आसिफ, नईम अहमद, अयूब, सुबान, नूर मोहम्मद, खालिद, अमीरूद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed