{"_id":"5b2c053a4f1c1b254d8b7b71","slug":"121529611578-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के मेगा ट्रैफिक ब्लाक से आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के मेगा ट्रैफिक ब्लाक से आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के मेगा ट्रैफिक ब्लाक से आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित
मेरठ। मुरादाबाद रेल मंडल के लक्सर-देहरादून सेक्शन पर ओएचई कार्य के लिए सात घंटे के दो मेगा रेल ट्रैफिक ब्लाक में से एक ब्लाक बृहस्पतिवार को लिया गया। इसके चलते दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन से चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रही। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस देहरादून की बजाय सहारनपुर तक ही गई और वहीं से वापस हुई। इसके अलावा अहमदाबाद से हरिद्वार जाने वाली अहमदाबाद मेल हरिद्वार की बजाय मेरठ सिटी स्टेशन तक ही संचालित की गई। यह ट्रेन यहीं से वापस रवाना हो गई। बांद्रा से देहरादून जाने वाली बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस को बुधवार को करीब पौने दो घंटे रूट पर रोककर चलाया गया। इस ट्रेन को देहरादून से चार घंटे की देरी से मुंबई के लिए रवाना किया गया। दूसरा ब्लाक 28 जून को लिया जाएगा।
खास बातें:
- जनशताब्दी को सहारनपुर तक चलाया गया
- अहमदाबाद मेल सिटी स्टेशन से हुई संचालित, बांद्रा-देहरादून चार घंटे देरी से पहुंची