{"_id":"5b26c98b4f1c1bed778b47bc","slug":"121529268619-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगविज्ञान संस्थान ने रक्षापुरम में कराया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगविज्ञान संस्थान ने रक्षापुरम में कराया योग
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए रविवार को योग विज्ञान संस्थान, उत्तरी द्वारा रक्षापुरम के सेक्टर चार पार्क में सामूहिक योग साधना का आयोजन कराया गया।
योग साधना का आरंभ ओम ध्वनि, गायत्री मंत्र, शंखनाद और सरस्वती वंदना से किया गया। आसनों का आरंभ रजनी राजूराम ने बक्रासन, मंडूकासन, ऊष्टरासन, शशांकासन द्वारा किया। सूर्य नमस्कार को शिक्षिका दीपा सिंह और पूनम त्यागी ने लाभ के साथ चक्रों और सूर्य भगवान के हर स्थिति में 12 मंत्रों सहित कराया।
गीताजी ने अश्वथानासन, कटिचक्रासन, ताड़ासन कराया। इंद्रा शर्मा ने भुजंगासन और शलभासन ने कराया। ऊषा राजपूत द्वारा पादोतथांसन व पवनमुक्तासन कराया गया। वहीं, नीरज सिरोही ने सर्वांगासन व मत्स्यासन कराया। जिला प्रधान अशोक मिश्रा द्वारा शीतली, शीतकारी, अनुलोम विलोम व भ्रामरी प्राणायाम कराया गया। जिला मंत्री लोकेश कुमार ने ओम ध्वनि पर ध्यान और बांसुरी वादन कराया।
विज्ञापन
इससे पूर्व रजनी राजौरा ने एमडीए के वीसी साहिब सिंह का बुके देकर स्वागत किया। संचालन मीनाक्षी मित्तल ने किया। अर्चना शर्मा, सरिता त्यागी व रजनी ने सहयोग दिया। भजन की प्रस्तुति सीमा, नीरा तोमर, भावना, संतोष ने दी। संस्थान के पदाधिकारी प्रेेमपाल, नरेश चंद शर्मा, प्रमोद कुमार, कैलाश चंद्र अग्रवाल, सत्यवीर सिंह, दीपा, राजेश चौधरी, इंद्रा शर्मा, नीरज सिरोही आदि का निर्देशन रहा।
पदाधिकारियों ने बताया कि 21 जून को सेक्टर-1 पार्क रक्षापुरम में प्रात: 5 बजे से सुबह 7:15 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह होगा।