फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होटल हारमनी की नीलामी में नगर निगम का अडंगा

होटल हारमनी की नीलामी में नगर निगम का अडंगा

Fri, 11 May 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
होटल हारमनी की नीलामी में नगर निगम का अडंगा
मेरठ। होटल हारमनी इन को लेकर अब नगर निगम भी मैदान में उतर आया है। नगर आयुक्त की तरफ से होटल पर दो साल के बकाया हाउस टैक्स को 15 दिन के भीतर जमा करने का नोटिस जारी हुआ है। शुक्रवार को नगर निगम द्वारा नोटिस होटल पर चस्पा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

होटल हारमनी की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन अभी तक उसकी अन्य देनदारियों का खुलासा नहीं हो पा रहा है। अब नगर निगम ने अपने बकाया हाउस टैक्स का हवाला देते हुए नीलामी प्रक्रिया में अड़ंगा लगा दिया है। नगर आयुक्त द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि होटल हारमनी पर वर्ष 2016-17 और 2017-18 का भवन कर के रूप में कुल 15.49 लाख रुपये बकाया है। इस नोटिस को तीन दिन पहले जारी किया गया है। लेकिन हिमांशु पुरी के होटल और आवास पर ताला लटका होने के कारण किसी ने इस नोटिस को प्राप्त नहीं किया। अब इस नोटिस को शुक्रवार में होटल पर चस्पा करने की तैयारी है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा नोटिस में कहा गया है कि 15 दिन के भीतर यदि इस बकाया भवन कर का भुगतान नहीं किया गया तो आरसी जारी कर वसूली की जाएगी। वहीं, यह भी कहा है कि जब तक भवन कर की वसूली नहीं होती है, तब तक इस संपत्ति को न बेचा जाए। यदि कोई नोटिस की जानकारी के बिना इससे खरीदता है तो उसके बाद भवन कर बकाया भुगतान की जिम्मेदारी उसी खरीदार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई देनदारी हैं होटल हारमनी पर
होटल हारमनी की नीलामी में अन्य देनदारी ही सबसे ज्यादा आड़े आ रही है। एक तरफ जहां रिलायंस कैपिटल का ही 24.50 करोड़ रुपये कर्ज है, तो दूसरी तरफ वाणिज्य कर, सर्विस टैक्स, हाउस टैक्स, बिजली बिल आदि के लाखों रुपये बकाया होने की चर्चा है। क्याेंकि जीएसटी विभाग अभी तक होटल के ऊपर बकाये टैक्स की गणना नहीं कर पाया है। ऐसे में रिलायंस कैपिटल भी इन तमाम देनदारियों को नजर में रखते हुए होटल की अंतिम बिड़ को खोलने पर विचार कर रहा है।
होटल की वैल्यू निकालने में भी हुआ खेल
मेरठ। होटल हारमनी की वैल्यू निकालने वाली कंपनी पर भी साठगांठ का आरोप लगा है। होटल मालिक हिमांशु पुरी के खास दोस्त खंदक व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन अरोड़ा ने आरोप लगाया कि रिलायंस कैपिटल ने होटल की वैल्यू का आकलन एक कंपनी से कराया था। पहले होटल की कीमत 31.38 करोड़ रुपये निकाली गई। उसके बाद होटल मालिक के चले जाने के बाद वैल्यू 21.97 करोड़ आंकी गई। उसके बाद नीलामी में बोली 19.5 करोड़ की लगाने पर सवाल खड़े हो गए। आखिर चार माह में होटल की वैल्यू करीब दस करोड़ कैसे घट गई।

प्रतिशत के कमीशन के बाद भी दलाली
होटल हारमनी के मामले में शास्त्रीनगर के एक व्यापारी नेता पर प्रतिशत पर कमीशन खाने के बाद भी दलाली खाने का आरोप लग रहे हैं। यह व्यापारी नेता होटल मालिक हैं और चर्चाओं में रहा है। व्यापारी और कारोबारियों में चर्चा है कि इस व्यापारी नेता का हिमांशु के यहां लंबे समय से आना-जाना था। लेकिन हिमांशु पुरी के जाने के बाद ही यह व्यापारी नेता साठगांठ में लग गया।

खास बातें:
- नगर निगम ने जारी किया दो साल के भवन कर बकाया का नोटिस
- 15 लाख रुपये से ज्यादा का है भवन कर बकाया
- नीलामी से पहले करना होगा भुगतान, या खरीदने वाला का होगा भुगतान का दायित्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed