{"_id":"5adba6de4f1c1b86098b5d5b","slug":"121524344542-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसलेम में रही विभिन्न गतिविधियों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसलेम में रही विभिन्न गतिविधियों की भरमार
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसलेम में रही विभिन्न गतिविधियों की भरमार
मेरठ। ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल के जूनियर विंग में शनिवार को विभिन्न गतिविधियों की भरमार रही। कक्षा एक से पांच के छात्रों ने कैंपिंग प्रतियिोगिता के तहत स्कूल के मैदान में टेंट लगाए। विंग की कोआर्डिनेटर रेनू तनेजा के निर्देशन में शिक्षिकाओं ने छात्रों से तंबू लगवाए और उन्हें सुसज्जित करवाया। स्कूल प्रशासक संध्या त्यागी ने टेंट निर्माण में सर्वश्रेष्ठ दलों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कैंपिंग प्रतियोगिता के अलावा कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कविता पाठ में कक्षा एक की आयरिश, कक्षा दो से कार्तिकेय त्यागी, कक्षा तीन से रोहन और कक्षा चार की प्राज्ञ्वी प्रथम रही। इस आयोजन में कविता सिंह, संगीता मित्तल, अंशु गुप्ता,रश्मि सिंह आदि का सहयोग रहा।