फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गुर्जर सभा के प्रतिभा सम्मान समारोह में जुटे दिग् ग्ज

गुर्जर सभा के प्रतिभा सम्मान समारोह में जुटे दिग् ग्ज

Mon, 26 Mar 2018 02:47 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
गुर्जर सभा के प्रतिभा सम्मान समारोह में जुटे दिग्
ग्ज
73 छात्र और 65 युवाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

मेरठ। गुर्जर सभा मेरठ द्वारा रविवार को बिजली बंबा बाईपास स्थित गुर्जर भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता किरनपाल सिंह ने की। मुख्यातिथि समाजसेवी नेपाल सिंह कसाना, विशिष्ट अतिथि विधायक सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, नोएडा यमुना प्राधिकरण प्रशासकीय अधिकारी मेहराम सिंह, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव नागर, रविंद्र भड़ाना रहे।

गुर्जर सभा सचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल के 48, इंटरमीडिएट के 25 छात्रों के अलावा 65 युवाओं को सम्मानित किया गया। विधायक सोमेंद्र तोमर ने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा समाज में ऐसे कार्यक्रम से युवाओं के हौसले बुलंद होते हैं। मेहराम सिंह, गुर्जर सभा के अध्यक्ष भंवर सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, रामेहर सिंह, केके भड़ाना, डॉ. हरेंद्र सिंह, जगत सिंह दौसा ने विचार रखे। मौके पर उपाध्यक्ष मुनेंद्र भड़ाना, सचिव वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रामवीर सिंह नागर, महेंद्र सिंह नागर, नोबिल कुमार, ओमपाल सिंह, दिनेश मावई, जहान सिंह, नवाब लखवाया, धर्मवीर पोसवाल, सरनाम सिंह, जयप्रकाश वर्मा, डॉ. योगेंद्र विकल, गजराज सिंह नागर, धीरेंद्र वर्मा, बेगराज सिंह, विजय धामा, ऋषिपाल सिंह, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed