{"_id":"5a4e8d364f1c1bce6d8b7ed9","slug":"121515097398-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक होगी मुख्यमंत्री योगी की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक होगी मुख्यमंत्री योगी की रैली
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक होगी मुख्यमंत्री योगी की रैली
मेरठ। मोहीउद्दीनपुर चीनी मिल के उद्घाटन अवसर पर छह जनवरी को आयोजित होने वाली किसान रैली एतिहासिक होगी। मिल का उद्घाटन करने के साथ ही रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन शर्मा और जनसभा प्रभारी अशोक मोगा ने कही।
मोहीउद्दीनपुर चीनी मिल के गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि आज देश में सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। फेसबुक ने अपने यूजर्स के माध्यम से जुटाये गए आंकड़ों में यह बताया है। योगी आदित्यनाथ आज युवाओं के ब्रांड एंबेसडर बन चुके है और यह हमारा सौभाग्य है वह मुख्यमंत्री बनने के बाद तीसरी बार मेरठ आ रहे हैं।
चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ किसानों को लेकर बहुत गंभीर है। किसान हित में लगातार सरकार फैसले ले रही है। ऐसे में अब किसानों को बरगलाने वाले ज्यादा दिन अपनी झूठी राजनीति नहीं कर पाएंगे। योगी शासन में किसान पूरी तरह खुशहाल होगा। जनसभा की तैयारियों पर कहा कि यह जनसभा अद्भुत और ऐतिहासिक होगी, जिसमें पूरे जनपद से किसान बहुत बड़ी संख्या में मौजूद रहेगा। जनसभा प्रभारी अशोक मोगा ने बताया कि मेरठ जिला व महानगर के सभी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि जनसभा की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक जितेंद्र सतवाई, विधायक सत्यवीर त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, देवेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, सुनील भराला, पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, संजय त्यागी, अनिल खेड़ा, मनिंदर पाल सिंह, देवेंद्र गुर्जर, विश्वराज विशु, इंद्रपाल सिंह, हरेंद्र कुमार, संदीप प्रधान, संजय त्रिपाठी, विवेक रस्तोगी, हरीश चौधरी, मंजू सेठी, नीरज मित्तल, योगेंद्र कुसैड़ी, डॉ. राजेश आदि उपस्थित रहे।
खास बात
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बोले योगी आदित्यनाथ बन चुके हैं युवाओं के ब्रांड एंबेसडर