{"_id":"5a3c1dfc4f1c1bce408be7d8","slug":"121513889276-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब होने के कगार पर है लाखों की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब होने के कगार पर है लाखों की वैक्सीन
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खराब होने के कगार पर हैं वैक्सीन
मेरठ। भारतीय किसान आंदोलन का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को डीएम से मिला। अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि प्यारेलाल शर्मा अस्पताल के महिला चिकित्सालय में 10 से 14 वर्ष की बेटियों को कैंसर के रोग से बचाने के लिये बड़ी संख्या में वैक्सीन सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। एक टीके की कीमत 2190 रुपये है, जबकि यह निशुल्क लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि स्कूल एवं संगठन इस ओर गंभीर नहीं हैं। इस कारण लाखों रुपये की वैक्सीन खराब होने के कगार पर है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से डीएम से मांग की है कि जिला स्वास्थ्य समिति, अधिकारियों, चिकित्सकों और स्कूल संचालकों की बैठक कर 10 वर्ष से 14 वर्ष तक की बेटियों को वैक्सीन लगवाने के लिए आदेशित करें। डीएम ने सीडीओ बैठक का आयोजन करने के आदेश किए। एडवोकेट कुंवर प्रेमसिंह सोम, ब्रिजेश चौहान, सोहन सिंह, नदीम त्यागी आदि रहे।