फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रात को आया भूकंप, मचा हड़कंप

रात को आया भूकंप, मचा हड़कंप

Thu, 07 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
रात को आया भूकंप, मचा हड़कंप
रात को आया भूकंप, मचा हड़कंप
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली एनसीआर सहित मेरठ में भूकंप से धरती हिली तो शहर में हड़कंप मच गया। रात 8:50 बजे जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग घरों से बाहर निकल आए।
दिल्ली रोड स्थित सुपरटेक पामग्रीन के निवासियों ने बताया कि अचानक से भूकंप के झटके महसूस होने पर वे सहम गए और तुरंत अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए। साथ ही अपने आसपास के फ्लैट के लोगों को भी बाहर बुला लिया। हालांकि कुछ क्षणों में ही भूकंप के झटके समाप्त हो गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। भूकंप के झटके ज्यादा तेज होते तो भारी नुकसान होने का खतरा बढ़ सकता था। लेकिन कुछ पलों के भूकंप झटकों ने शहर के लोगों में दहशत जरूर फैला दी। देखते ही देखते लोगों के फोन घनघनाने लगे। लोग एक दूसरे को फोन पर भूकंप के बारे में बताने लगे।
विज्ञापन

साकेत निवासी डॉ. राजकुमार ने बताया कि खाना खाते समय अचानक गिलास में रखा पानी हिलता दिखाई पड़ा। उन्हें समझने में देर नहीं लगी। वो तुरंत अपनी पत्नी शशि और दोनों बच्चों के साथ बाहर की ओर भागे। उन्होंने शोर मचाया तो कॉलोनी के लोग भी घरों के बाहर आ गए। शास्त्रीनगर सेक्टर 10 निवासी जाहिद खान घर में परिवार के साथ टीवी देख रहे थे। उन्हें टीवी हिलता दिखा तो उनकी पत्नी शबनम ने भूकंप का शोर मचा दिया। आनन फानन में जाहिद परिवार के साथ घर के बाहर भागे। घर के बाहर भी लोगों की भीड़ लगी थी। लोगों ने रिश्तेदारी में फोन कर मामले में जानकारी ली। इसके अलावा ब्रह्मपुरी, टीपी नगर, शास्त्रीनगर, पांडवनगर, जागृति विहार, नई मोहनपुरी, सदर बाजार, सेंट्रल मार्केट, लिसाड़ी गेट, कोतवाली सहित कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed