फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पांच हजार रुपये दो, हो जाएगा ऑपरेशन

पांच हजार रुपये दो, हो जाएगा ऑपरेशन

Tue, 21 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार रुपये दो, हो जाएगा ऑपरेशन
पांच हजार रुपये दो, हो जाएगा ऑपरेशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जिला अस्पताल में एक चिकित्सक पर पथरी का ऑपरेशन करने के पांच हजार रुपये मांगने और चार हजार रुपये लेकर एक महिला का ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता दंपति ने चिकित्सक का पैसे लेते हुए स्टिंग ऑपरेशन करने का भी दावा किया है। मामला संज्ञान में आने पर प्रमुख अधीक्षक ने जांच बैठा दी है।
परतापुर निवासी आदेश कुमार ने बताया कि वह ड्राइवर है। उनकी पत्नी दीपा का पथरी निकालने के लिए ऑपरेशन होना है। जिला अस्पताल केचिकित्सक 15 दिन से उन्हें चक्कर कटवा रहे हैं। पिछले शुक्रवार को उनसे कहा गया कि सोमवार को ऑपरेशन हो जाएगा। रविवार को उन्होंने पत्नी को अस्पताल में भर्ती करा दिया। सोमवार दोपहर जब ऑपरेशन कराने पहुंचे तो कहा गया कि खून की कमी है, पहले खून चढ़वाओ। जब यह बात उन्होंने अस्पताल के ही एक कर्मचारी से बताई तो उसने कहा कि वह ऑपरेशन करा देगा, मगर इसके पांच हजार रुपये लगेंगे। आदेश का कहना है कि उसकी भाभी का भी ऑपरेशन होना था, लिहाजा उसने दो ऑपरेशन कराने की बात की तो सौदा आठ हजार रुपये में तय हो गया। उसकी भाभी का चार हजार रुपये लेकर ऑपरेशन हो गया, जिसका उसने पैसे लेते हुए वीडियो बना लिया। फिर उसकी पत्नी का ऑपरेशन होना था, लेकिन वीडियो बनाने की भनक चिकित्सक को लग गई और उसने उनकी पत्नी का ऑपरेशन नहीं किया और वहां से चले गए। इस दौरान कर्मचारी भी रफूचक्कर हो गया। उन्होंने पीछा कर चिकित्सक को पकड़ा तो चिकित्सक ने कहा कि वह प्राइवेट में ऑपरेशन करा देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन


कराई जाएगी जांच: प्रमुख अधीक्षक
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में अगर चिकित्सक दोषी पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अस्पताल के एक कर्मचारी की भूमिका बताई जा रही है। कर्मचारी शिकायतकर्ता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। यह एक साजिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
दंपति ने जिला अस्पताल में चिकित्सकों पर लगाया पैसे लेने का आरोप
जिलाधिकारी और प्रमुख अधीक्षक से की शिकायत, स्टिंग ऑपरेशन करने का भी दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed