फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   योगेश भदौडा गैंग का शार्प सूटर गिरफ्तार:-Ghaziabad city

योगेश भदौडा गैंग का शार्प सूटर गिरफ्तार:-Ghaziabad city

Tue, 21 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
योगेश भदौडा गैंग का शार्प सूटर गिरफ्तार:-Ghaziabad city
योगेश भदौड़ा गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन

निवाड़ी पुलिस ने रविवार देर रात योगेश भदौडा गैंग के एक शार्प शूटर पार्थ शर्मा उर्फ भीम को दबोच लिया। हाल में जेल से छूटकर आए पार्थ ने वर्ष 2012 में गाजियाबाद कोर्ट परिसर में ऊधम सिंह पर जानलेवा हमला किया था।
निवाड़ी थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव को देखते हुए और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रविवार रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने मेरठ के योगेश भदौड़ा गैंग के शार्प शूटर को पार्थ शर्मा उर्फ भीम को गिरफ्तार किया गया। पार्थ जानी थाना क्षेत्र के फैजाबाद पंचगांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि शातिर बदमाश के पास से एक बाइक एक तमंचा और छह कारतूस बरामद किए हैं। पार्थ ने वर्ष 2012 में गाजियाबाद कोर्ट में गैंग के एक अन्य सदस्य सचिन के साथ भरी कोर्ट में वकील की वेषभूषा में ऊधम सिंह पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। इसके खिलाफ कई थानों में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन


लखनऊ में पत्रकारिता कर रहा था शूटआउट का आरोपी पार्थ
वकील का गेटअप बनाकर 2012 में भरी कचहरी में गोली चलाने वाला पार्थ शर्मा उर्फ भीम इस कचहरी गोली कांड के बाद भागकर लखनऊ चला गया था। पुलिस से छिपने की बजाय उसने पुलिस अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक लोकल टीवी चैनल में कैमरामैन की जॉब की। यह शार्प शूटर पुलिस नाक के नीचे काम करता रहा, किसी को भनक तक न लगी। पार्थ का कैमरामैन बनकर लंबे समय तक काम करना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। निवाड़ी थाना प्रभारी ने रवेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े जाने के दौरान शातिर पार्थ खुद का पत्रकार कहते हुए पुलिसकर्मियों पर रौब डालने का प्रयास करता रहा। उसके पास उक्त टीवी चैनल का परिचय पत्र और अन्य कागज भी बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि वह योगेश भदौडा गैंग के लिए शहर से बाहर भी काम करता था। वह योगेश गैंग को हर महीने में रुपये भी भेजता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed