{"_id":"59fa38c14f1c1b87698b8cef","slug":"121509570753-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनावल और किठौर में खूनखराबे का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनावल और किठौर में खूनखराबे का अंदेशा
Updated Thu, 02 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। निकाय चुनाव में करनावल और किठौर नगर पंचायत को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है। इन दोनों पंचायतों में खूनखराबे का अंदेशा है। एलआईयू की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने यहां से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। अफसरों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई बवाल हुआ तो प्रत्याशियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
करनावल नगर पंचायत में चेयरमैन पद के लिए ब्रजपाल सिंह और कुख्यात ऊधमसिंह की पहली पत्नी पुष्पा ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, किठौर नगर पंचायत में रालोद नेता मतलूब गौड़ के सामने पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के भाई और सांसद मुनकाद के बेटे का नाम चेयरमैन पद के नामांकन दाखिल करने के लिए चल रहा है। दोनों नगर पंचायतों में पिछले चुनावों में भी खूनखराबा होता रहा है। जिसके बाद खुफिया विभाग ने पड़ताल के बाद इस बार भी इन पंचायतों को अतिसंवेदनशील मानते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट के आधार पर चुनाव के दौरान यहां पुलिस फोर्स और पीएसी के अलावा आरएएफ के जवानों की तैनाती भी होगी।
180 लोग मुचलका पाबंद
पुलिस अफसरों के अनुसार बवाल को टालने के लिए पहले से ही एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। प्रत्याशियों पर शिकंजा कसने के लिए दोनों नगर पंचायतों में दोनों पक्षों के 180 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। विगत चुनावों में जिन लोगों को मुचलका पाबंद किया गया था, उसकी सूची भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर बुधवार को एसएसपी से मिले। कहा कि किठौर नगर पंचायत चुनाव में अराजकता होती है। प्रत्याशियों के समर्थक खूनखराबा करने के लिए उतारू रहते है। जीते कोई भी। लेकिन चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए। एसएसपी ने निष्पक्ष चुनाव कराने का भरोसा दिया।
ऊधम की पत्नी चुनाव लड़ेगी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऊधमसिंह की पत्नी का नामांकन दाखिल होते ही दूसरे प्रत्याशियों में खलबली मच गई है। लोगों में चर्चा है कि ऊधम की पत्नी के सामने चुनाव लड़ना आसान नहीं होगा। इसको देखते हुए पुलिस अफसरों ने करनावल की स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया। संभावित प्रत्याशियों के समर्थकों ने पुलिस अधिकारियों से गुपचुप तरीके से मिलकर सुरक्षा तक मांग ली है।
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि निकाय चुनाव में करनावल और किठौर नगर पंचायत अतिसंवेदनशील श्रेणी में हैं। दोनों पंचायतों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए जाएंगे। संभावित प्रत्याशियों से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस फोर्स के साथ पीएसी और आरएएफ लगाई जाएगी।
खास बात
- दोनों नगर पंचायतों में निकाय चुनाव में लगेगी पीएसी और आरएएफ
- खुफिया विभाग ने भेजी शासन को रिपोर्ट, प्रत्याशियों पर खंगाल रहे रिकॉर्ड