फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मौसम हुआ साफ, तापमान ने कराया अहसास

मौसम हुआ साफ, तापमान ने कराया अहसास

Mon, 25 Sep 2017 02:35 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
मौसम हुआ साफ, तापमान ने कराया अहसास
मोदीपुरम। दो दिन बरसकर राहत देने वाले बादल रविवार को गायब हो गए। तेज धूप खिलने से दिन का तापमान भी चार डिग्री चढ़ गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना जतायी थी। शनिवार देर रात बारिश के बाद रविवार सुबह भी आसमान पर काले बादलों का डेरा रहा। लेकिन दोपहर होते-होते आसमान साफ हो गया और धूप खिल गयी। हालांकि मौसम में नमी बने रहने से कुछ राहत रही। मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 व न्यूनतम 76 प्रतिशत दर्ज की गयी। शनिवार रात बारिश 8.6 मिमी रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार अब तक सितंबर माह में 212.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। अब फिलहाल मौसम साफ रहेगा। दिन का पारा भी 32 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि रात में मौसम बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed