{"_id":"59a090384f1c1bd27f8b45d4","slug":"121503694904-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में पंचायत सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी समीर वर्मा ने कहा कि देश का विकास गांव के रास्तों से होकर जाता है। इसलिए पंचायत प्रतिनिधि देश और प्रदेश के विकास के लिए अपनी भूमिका को और ज्यादा सुदृढ़ करें।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत आयोजित इस सम्मेलन में जिलाधिकारी ने कहा कि यह पंचायत सम्मेलन अपने आप में महत्वपूर्ण है। इस वर्षगांठ पर हमें संकल्प लेना होगा कि हम देश व प्रदेश के हित में कार्य करेंगे और जनपद के चहुंमुखी विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। देश व प्रदेश बिना सत्ता विकेंद्रीयकरण के विकास नहीं कर सकता, इसीलिए ग्राम पंचायत स्तर से ही विकास के लिए निर्णय लेने का अधिकार पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि देश व प्रदेश के विकास को गति देने तथा नवभारत का निर्माण करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 2022 तक अवश्य पूर्ण होगा। पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वह शासन द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ व सभी मूलभूत सुविधाओं को जनता तक उपलब्ध कराने में अपनी बखूबी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश व जनपद के विकास के लिये सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा से निर्वहन करें। उनकी खुद की प्राथमिकता प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का लाभ गांव के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना होगी।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत छोड़ो आंदोलन का संदेश पढ़ा गया। सभी को भारत के नवनिर्माण संकल्प के साथ स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शिशुपाल शर्मा, डीपीआरओ आलोक शर्मा, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, डॉ. मनोज अधाना, विनोद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंद्रपाल सिंह, पूर्व प्रमुख सरजीत सिंह नवल, भाजपा नेता विमल शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
खास बात :
भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित पंचायत सम्मेलन में बोले जिलाधिकारी
भारत के नवनिर्माण संकल्प के साथ दिलायी गयी स्वच्छता की शपथ