{"_id":"599df2ea4f1c1b9f3b8b456b","slug":"121503523562-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज में नोटिस बोर्ड से मेरिट फाड़ी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉलेज में नोटिस बोर्ड से मेरिट फाड़ी, हंगामा
Updated Thu, 24 Aug 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। डिग्री कॉलेजों ने बुधवार को ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स की दूसरी ओपन मेरिट निकाली। दाखिले की उम्मीद लेकर पहुंचे बहुत से आवेदक हाई मेरिट देखकर निराश हुए। मेरिट देखने के लिए कॉलेजों में दिनभर भीड़ रही। दोपहर में करीब दो बजे मेरिट नोटिस बोर्ड पर लगी। मेरठ कॉलेज में हाई मेरिट देखकर छात्रों ने नोटिस बोर्ड से मेरिट फाड़ दी, इससे हंगामा हो गया। इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।
सीसीएसयू ने दूसरी ओपन मेरिट से दाखिले के लिए 26 अगस्त तक का वक्त दिया है। बुधवार को कॉलेज मेरिट तैयार करने में लगे रहे। पहले दिन दाखिले कम हुए। जहां पर ड्राफ्ट से फीस जमा होती है। वहां तो एक्का दुक्का ही दाखिले हुए। बड़े कॉलेजों में दो बजे मेरिट आई। तब तक कॉलेज में आवेदकों की लाइन लगी रही। सीटें कम बची हैं, इसलिए आवेदकों में बेचैनी अधिक है। मेरठ कॉलेज में बीकॉम और बीएससी मेरिट नोटिस बोर्ड से किसी ने फाड़ दी। आवेदक जब मेरिट नहीं देख पाए तो उन्होंने इसका आरोप कॉलेज पर लगाकर हंगामा किया। आवेदकों कॉलेज बरसर विनय कुमार से इसकी शिकायत दर्ज कराई। बरसर ने स्पष्ट किया मेरिट कॉलेज की ओर से नहीं फाड़ी गई। किसी अन्य व्यक्ति का यह काम हो सकता है। मेरिट दोबारा नोटिस बोर्ड पर लगवा दी जाएगी। उधर, ओपन मेरिट में भी राहत नहीं मिल रही। बीएससी और बीकॉम की मेरिट 60 प्रतिशत से नीचे नहीं आ रही।
ईवनिंग क्लास चलाने की मांग
दाखिले बंद होने की कगार पर छात्र नेताओं ने ईवनिंग क्लास की मांग करने शुरू कर दी है। डीएन डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सम्राट मलिक ने कमिश्नरी पर ईवनिंग क्लास को लेकर प्रदर्शन किया। कमिश्नर को नामित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में सुरभि यादव, अनुज भड़ाना, शोएब अली, अरुण, शुभम, सुमित, विकास, महताब मूसा, संदीप, कपिल आदि शामिल रहे। उधर, छात्र नेता शेखर चौधरी ने ईवनिंग क्लास की मांग को लेकर कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
एनएएस ने ओपन मेरिट का कार्यक्रम जारी किया
एनएएस डिग्री कॉलेज ने ओपन मेरिट से होने वाले दाखिले का कार्यक्रम जारी किया है। 23 अगस्त को घोषित की गई मेरिट के दाखिले 24 अगस्त को होंगे। 24 अगस्त को आने वाली दूसरी मेरिट के दाखिले 25 अगस्त को होंगे। 25 अगस्त को आने वाली मेरिट के दाखिले 26 अगस्त को होंगे। दाखिले सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होंगे। यह जानकारी कॉलेज के प्रेस प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा ने दी है।