फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रैफिक

ट्रैफिक

Thu, 24 Aug 2017 03:07 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक
पहले धड़ाम, अब फिर नया प्लान
विज्ञापन

- गढ़ रोड का नो टैंपो जोन का प्लान बेअसर, अब ऑटो का रूट निर्धारित करेगी ट्रैफिक पुलिस

मेरठ।
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए सारे प्लान धड़ाम होते दिख रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस तमाम प्रयास करने के बावजूद शहर को जाम से निजात नहीं दिला पा रही है। दिल्ली रोड, कचहरी रोड, हापुड़ अड्डा, बेगमपुल, रेलवे चौराहे की हालत तो बेहद खराब है। जाम से निजात दिलाने के लिए इस बार ट्रैफिक पुलिस नया प्लान लागू करने का दावा कर रही है। शहर में ऑटो का रूट निर्धारित करने की बात कही जा रही है। हर रूट पर अलग अलग रंग का ऑटो होगा।

क्या है ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान
शहर की सड़कों पर केवल परिवहन विभाग में पंजीकृत आटो / ई रिक्शा ही चलेंगे। प्रत्येक का नंबर उस पर दर्ज होगा। शहर के प्रत्येक मार्ग के लिए आटो/ ई रिक्शा का अलग अलग कलर तय कर दिया जाएगा। दूसरे रूट पर जाने पर ट्रैफिक पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी। ट्रैफिक पुलिस की और से नगर निगम और एमडीए को दिल्ली रोड पर केसर गंज चौकी के पास खाली पड़ी पुरानी बिल्डिंग और बेगमपुल पर जीआईसी के सामने पीओपी का सामान बेचने वालों को हटाकर वहां भी पार्किंग का सुझाव दिया गया है। कचहरी नाले पर भी एक साइड में पार्किंग का सुझाव है। इस पर नगर निगम और एमडीए से वार्ता होगी। इसके अलावा सड़कों पर अतिक्रमण हटाने का भी प्लान है। सड़क से 150 मीटर के दायरे में किसी भी दुकान का सामान बाहर नहीं होगा। अतिक्रमण को निगम की सहायता से हटवाया जाएगा।
विज्ञापन



इन प्लान का क्या हुआ

ट्रैफिक को सुधारने के लिए शहर में ये प्लान बनाये गये, लेकिन बेअसर रहे।
- अवैध टेंपो, ई रिक्शा पर प्रतिबंध
- गढ़ रोड का नो जोन टेंपो जोन
- वेस्ट एंड रोड पर स्कूलों के बाहर वन साइड पार्किंग का प्लान
- चौराहों के पास अतिक्रमण हटाने का प्लान
- चौराहों पर सीसीटीवी लगाने का प्लान
- चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल भी औपचारिकता
- पशुचलित वाहन का समय निर्धारण हुआ, लेकिन लागू नहीं हो पाया
- शहर में दौड़ रहे जुगाड़ ट्रैफिक और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हैं। एक दिन कार्रवाई के बाद इनको भी खुला छोड़ दिया गया। इसके अलावा एमडीए से ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ट्रैफिक विभाग को 78 लाख रुपये मिले थे। जिनका पुलिस अभी इस्तेमाल तक नहीं कर पायी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
ट्रमो बाइक मिलने के बाद जाम की समस्या पर काफी हद तक सुधरी है। बाकी सुधार के लिए भी प्लान तैयार हो रहा है। अतिक्रमण, पार्किंग की व्यवस्था आदि नगर निगम और एमडीए स्तर से होंगी। उनके अधिकारियों के साथ विचार विमर्श के बाद संयुक्त प्रयासों से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। पहले चरण में अवैश ई रिक्शा /ऑटो का संचालन बंद करके उनकी संख्या निर्धारित की जाएगी।
संजीव वाजपेयी एसपी ट्रेफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed