फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धरने पर हार्टअटैक से किसान की मौत

धरने पर हार्टअटैक से किसान की मौत

Thu, 20 Jul 2017 12:42 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
धरने पर हार्टअटैक से किसान की मौत
परतापुर। शताब्दीनगर सेक्टर 4 बी में भूमि अधिग्रहण की नई नीति के तहत मुआवजे की मांग को लेकर तीन साल से चल रहे किसानों के धरने के दौरान एक किसान की मंगलवार रात हार्टअटैक से मौत हो गई। 16 किसानों की यहां अब तक मौत हो चुकी है लेकिन शासन प्रशासन इस और गंभीर नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक गांव घोपला निवासी 60 वर्षीय अजीत सिंह को रात में सीने में दर्द हुआ था। स्थानीय चिकित्सक को दिखाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं आने पर अजीत की सुभारती अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। अजीत के दो बेटे उमेश व रोबिन और एक पुत्री है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव के शमशान घाट पर अजीत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शाम को धरने पर आयोजित शोक सभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान किसानों में शासन प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त था। कहना था कि तीन साल धरना चलते हुए हो गए और 16 किसानों की जान जा चुकी है। लेकिन हर बार प्रशासनिक अफसर किसानों को झूठा आश्वासन देकर शांत कर देते हैं। भाकियू नेता विजयपाल घोपला का कहना है कि किसान अगर ऐसे ही मरता रहा तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा इस बार किसान किसी कीमत पर मानने वाला नहीं है। शोक सभा में शताब्दीनगर योजना से जुडे़ सभी किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीन साल से चल रहा धरना, 16 किसानों की हो चुकी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed