फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जुटेंगे 9000 योग साधक

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जुटेंगे 9000 योग साधक

Wed, 21 Jun 2017 03:03 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जुटेंगे 9000 योग साधक
जिला प्रशासन और ऑर्ट आफ लिविंग की ओर से कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजन
विज्ञापन

9000 योग साधक जुटाने का दावा, बारिश से मैदान में पानी भरा
स्टेडियम के अन्य स्थानों पर होंगी योग क्रियाएं, देर रात तक चलतीं रहीं तैयारियां

मेरठ। विश्व योग दिवस पर कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 9000 योग साधक जुटेंगे। जिला प्रशासन और आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त आयोजन की तैयारियों को मंगलवार देर रात तक अंतिम रूप दिया जाता रहा। बारिश के कारण मैदान में हुए जलभराव से तैयारियां प्रभावित हुईं हैं। ऐसे में मैदान के कुछ हिस्से में ही योग साधकों को बैठाने के साथ स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल, जिम, गैलरी आदि में योग कराया जाएगा। आयोजन में ऑर्ट आफ लिविंग के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक अनुराग अरोड़ा सुबह 7 बजे से 8.30 बजे तक योग व साधना कराएंगे।
योग शिविर आयोजन की तैयारी पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गौरव वर्मा और आर्ट आफ लिविंग के मनीष कुमार ने बताया कि कैलाश प्रकाश स्टेडियम में योग साधकों के लिए 30 ब्लाक तैयार कराए गए हैं, प्रत्येक ब्लाक में 300 लोगों के लेटकर योग करने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही कैलाश प्रकाश स्टेडियम के योग शिविर का जहां यूपी डस्को द्वारा लखनऊ में लाइव प्रसारण कराया जाएगा। लखनऊ में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग शिविर का लाइव प्रसारण कैलाश प्रकाश स्टेडियम में वीडियो वैन द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन


चिकित्सा सहित तमाम मूलभूत जरूरतें रहेंगी उपलब्ध
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बड़ी संख्या में योग साधकों को देखते हुए जिला और मेडिकल अस्पताल के चिकित्सकों की टीमों के साथ ही एंबुलेंस भी इमरजेंसी के लिए मौजूद रहेंगी। इसके अलावा सचल प्रसाधन वैन के साथ पेयजल की भी पर्याप्त व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी विभागों के साथ शहर के संगठन रहेंगे मौजूद
इस योग शिविर में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ ही सभी सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ आर्ट आफ लिविंग के सदस्य तो मौजूद रहेंगे ही। इसके अलावा मेरठ बार, जिला बार एसोसिएशन, बैंक, प्राइवेट स्कूल कॉलेज, समाज सेवी संगठन, जातीय संगठनों के साथ व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहेंगे।


महावीर कॉलेज में हुआ योग
महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को योग शिविर लगाया गया। छात्रों को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान योग चिकित्सा से जुड़ा परामर्श निशुल्क दिया गया। कॉलेज और चिकित्सालय में पंचकर्म, योग, फिजियोथैरेपी, एक्स रे की सुविधा रियायती दर पर है। डॉ. चंद्र चूड़ मिश्रा ने कहा योग विभाग के निर्देशन में नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed