फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 passengers injured in bus collision with bitumen tanker in Seohara Bijnor

Bijnor: गर्म तारकोल के टैंकर से टकराई रोडवेज बस, 12 यात्री बुरी तरह झुलसे, मची अफरा-तफरी

Fri, 03 Nov 2023 11:09 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर, स्योहारा
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर, स्योहारा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Nov 2023 11:09 AM IST
सार

गर्म तारकोल से रोडवेज चालक परिचालक सहित 12 यात्री व मजदूर गंभीर रूप से झुलस गये। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया।

विज्ञापन
12 passengers injured in bus collision with bitumen tanker in Seohara Bijnor
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के स्योहारा में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें स्योहारा धामपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम चंचलपुर के पास गर्म तारकोल के टैंकर से धामपुर डिपो की बस टकराने से छिटके गर्म तारकोल से रोडवेज चालक, परिचालक सहित 12 यात्री गंभीर रूप से झुलस गये। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। जहां से सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि धामपुर स्योहारा मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण का काम चल रहा था, जिसके लिए ट्रैक्टर द्वारा सड़क पर डालने के लिए गर्म तारकोल टैंकर द्वारा ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन

बता दें कि ग्राम झिल्ला में सड़क निर्माण सामग्री का डिपो बना हुआ है, जहां से सड़क का मेटेरियल मौके पर पहुंचाया जाता है। शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे टैंकर द्वारा सड़क पर डालने के लिए गर्म तारकोल धामपुर की ओर ले जाया जा रहा था कि ग्राम चंचलपुर के पास स्योहारा की ओर से जा रही धामपुर डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से टैंकर में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही टैंकर से निकला गर्म तारकोल बस का शीशा तोड़ते हुए बस के अंदर यात्रियों पर गिर गया। बस चालक वसीम अहमद (25) पुत्र फारुख निवासी ग्राम अलादीनपुर स्योहारा, परिचालक कुलदीप, विनोद (48) पुत्र मुकन्दी सिंह निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर, विकास (19) पुत्र विनोद, मुकीम (35) पुत्र अमीर अहमद निवासी मुस्लिम चौधरियान, सतीश (55) पुत्र फूल सिंह निवासी बसंतगढ़, अनन्त जैन (25) पुत्र दीपक जैन निवासी जैन स्ट्रीट स्योहारा व सड़क निर्माण में कार्य कर रहे मजदूर धीर सिंह, नजीर अहमद, व जहांगीर आलम बुरी तरह झुलस गए।

विज्ञापन

सभी के शरीर पर गर्म तारकोल बुरी तरह से चिपक गया। घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को निजी व सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी ने करवाचौथ का व्रत नहीं रखा तो सिपाही ने सर्विस रायफल एके 47 से गोली मारकर की आत्महत्या

बताया गया कि ग्रामीण एंबुलेंस 108 व 112 का नंबर लगाते रहे लेकिन, नंबर नहीं लगा। जिसके बाद चार को थ्रीव्हीलर व दो को ग्राम प्रधान अपनी बाइक पर ले गए। सीएचसी पर भी कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। केवल फार्मासिस्ट ही मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में सुरक्षित नहीं बेटियां, मनचलों से परेशान कक्षा 10 की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

बताया गया कि बस चालक भी स्योहारा निवासी है और बस में यात्री ज्यादा नहीं थे। कुछ यात्री घटना के बाद अन्य साधन से धामपुर चले गए। वहीं, पुलिस ने बस को अन्य स्थान पर सुरक्षित खड़ा करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed