{"_id":"6543d140a02a0b706a049575","slug":"girl-student-stopped-going-to-school-troubled-by-miscreants-in-shatabdi-nagar-in-meerut-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में सुरक्षित नहीं बेटियां, मनचलों से परेशान कक्षा 10 की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में सुरक्षित नहीं बेटियां, मनचलों से परेशान कक्षा 10 की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
Thu, 02 Nov 2023 10:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:11 PM IST
सार
मेरठ में असामाजिक तत्वों ने बेटियों का जीना मुहाल किया हुआ है। इन्हें न पुलिस का खौफ है न कानून का। मनचलों के डर से बेटियां दहशत में जी रही हैं। परतापुर थानाक्षेत्र में एक छात्रा ने मनचले के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र के शताब्दी नगर में 10वीं कक्षा की छात्रा ने मनचलों से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ दिया। परिजनों ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
शताब्दी नगर की 10वीं की छात्रा पास के एक स्कूल में पढ़ती है। स्कूल जाते समय कई दिनों से दो बाइक सवार उसे परेशान करते थे। कुछ दिन पहले एक आरोपी ने रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने इसका विरोध किया तो मनचला साथी के साथ छात्रा के घर पहुंच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: देवबंद में अखिलेश यादव बोले-सपा समर्थकों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही सरकार, PDA गठबंधन पर कही ये बात
विज्ञापन
घर में अकेली छात्रा के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घबराई छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। तीन-चार दिन छात्रा स्कूल नहीं गई तो परिजनों ने उससे कारण पूछा।
छात्रा ने सारी बात बताई तो परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।