{"_id":"64037d29908496ba160899cb","slug":"12-hours-block-in-tapri-train-will-not-go-to-saharanpur-today-na-news-c-26-1-smrt1047-126-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: टपरी में 12 घंटे का ब्लाॅक, आज सहारनपुर नहीं जाएंगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: टपरी में 12 घंटे का ब्लाॅक, आज सहारनपुर नहीं जाएंगी ट्रेन
Sat, 04 Mar 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर जिले के टपरी जंक्शन पर ब्लाॅक कार्य के चलते दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर इस माह नौ दिन ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा। ऐसे में यात्री सोच समझकर ही ट्रेन से सफर करने की योजना बनाएं। रविवार को शामली से सहारनपुर तक सभी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। दिल्ली से शामली तक ही ट्रेनों का संचालन होगा।
शामली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि टपरी में रेलवे के 12 घंटे के ब्लाॅक के चलते रविवार को दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर 04401, 4521 पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से शामली रेलवे स्टेशन तक आएंगी। शामली से सहारनपुर तक दोनों ट्रेन निरस्त रहेंगी। शामली स्टेशन से ही दोनों ट्रेन दिल्ली तक जाएंगी। उन्होंने बताया कि 7, 9, 10, 11, 12, 13, 20, 21 मार्च को टपरी में चार चार घंटे का ब्लाॅक रहने से पैसेंजर ट्रेन 4521 दिल्ली से शामली तक संचालित की जाएगी। संवाद