फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 contenders for six members in Municipal Corporation executive elections

Meerut News: नगर निगम की कार्यकारणी चुनाव में छह सदस्य के लिए 12 दावेदार

Tue, 24 Dec 2024 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
12 contenders for six members in Municipal Corporation executive elections
मेरठ। नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव में छह सदस्य पद पर 12 पार्षदों ने दावेदारी की है। इसमें 28 दिसंबर को चुनाव होना है। भाजपा नेताओं ने पांच सदस्य बनने पर अपनी ताल ठोकी है तो वहीं विपक्ष के पार्षदों ने भी तीन सदस्य बनाने का दावा किया है।
विज्ञापन

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने 28 दिसंबर को निगम के कार्यकारिणी का चुनाव की घोषणा की है। बता दें कि भाजपा के चार पार्षद राजीव गुप्ता, विक्रांत ढाका, दीपक वर्मा और रेखा ठाकुर के नाम की पर्ची निकाली गई थी। इसके चलते वह कार्यकारिणी से वह बाहर हो गए थे। वहीं, समाजवादी पार्टी के दो पार्षद कीर्ति घोपला और नाजरीन शाहिद भी कार्यकारिणी से बाहर हो गए थे। इसके चलते कार्यकरिणी में छह सदस्यों के लिए मतदान होना है। अब भाजपा ने पांच सदस्य बनाने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी, जबकि वहीं विपक्ष ने भी अबकी बार तीन सदस्य बनाने के लिए ताल ठोक दी है। बताया गया है कि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, शहर से कमल दत्त शर्मा, कैंट विधानसभा से अमित अग्रवाल ने अपने-अपने करीबी पार्षदों का नाम कार्यकारिणी सदस्य के लिए महापौर को दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed