फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: 1199 Corona patients found in Meerut, 29 killed, every sixth patient infected

मेरठ में कोरोना का कहर: एक दिन में 29 लोगों की मौत, 1199 मिले नए मरीज, हर छठा व्यक्ति संक्रमित

Thu, 13 May 2021 10:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 13 May 2021 10:10 AM IST
सार

यूपी के मेरठ शहर में कोरोना की रफ्तार रुक नहीं रही है। जिले में बुधवार को कोरोना के 1199 मरीज मिले, जबकि 29 की मौत हो गई। 13 मौत मेडिकल में और 16 निजी अस्पतालों में हुई।

विज्ञापन
Meerut News: 1199 Corona patients found in Meerut, 29 killed, every sixth patient infected
कोरोना से मौत

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में कोरोना की रफ्तार रुक नहीं रही है। जिले में बुधवार को कोरोना के 1199 मरीज मिले, जबकि 29 की मौत हो गई। 13 मौत मेडिकल में और 16 निजी अस्पतालों में हुई। इनमें 23 मौत मेरठ के लोगों की हुई और बाकी आसपास के जिलों के थे। जांच कम होने के बावजूद मरीजों की संख्या काफी रही।
विज्ञापन


मेरठ में बुधवार को 6401 सैंपलों की जांच में हर छठा व्यक्ति संक्रमित निकला। जिले में 18418 सक्रिय मामले हैं। इनमें डॉक्टर, स्टूडेंट, पुलिसकर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, किसान, कारोबारी और नौकरीपेशा आदि शामिल हैं। अब तक 54771 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 556 लोगों की मौत दिखा रहा है। बुधवार को 847 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 37354 की छुट्टी हो चुकी है। एंटीजन के मुकाबले आरटीपीसीआर जांच में ज्यादा संक्रमित निकल रहे हैं।
विज्ञापन


गगोल और आसपास के गांवों में अन्य बीमारी से भी जा रही जान
परतापुर क्षेत्र के गगोल और उसके आसपास के गांवों में कोरोना के साथ ही अन्य बीमारियों से भी मौतें हो रही हैं। भूड़बराल सीएचसी प्रभारी डॉ. ओंकार का कहना है कि अधिकतर लोगों ने शुगर, हार्ट अटैक और पीलिया आदि बीमारियों से जान गंवाई है। पिछले पांच दिन में गगोल गांव में छह से अधिक लोगों की मौत हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पूर्व नरेश, विनोद सहित तीन मुस्लिम महिलाओं की मौत हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारी अभी तक यहां पर सर्वे तक करने नहीं आए हैं। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि ये आरोप गलत हैं। क्षेत्र में लगातार सर्वे किया जा रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed