फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज से भरे जाएंगे सेमेस्टर के परीक्षा फार्म

आज से भरे जाएंगे सेमेस्टर के परीक्षा फार्म

Thu, 28 Mar 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
आज से भरे जाएंगे सेमेस्टर के परीक्षा फार्म
सभी केंद्र
विज्ञापन

- सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में फार्म भरने की अंतिम तिथि है 12 अप्रैल
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में विभिन्न सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म आज से सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन सीसीएसयू की वेबसाइट पर परीक्षा फार्म भरे जाने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है। भरे गए फार्मों का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल रखी गई है। कॉलेजों द्वारा नोमिनल लिस्ट को यूनिवर्सिटी में जमा कराने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल है। इसके बाद कोई भी फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इन पाठ्यक्रमों में भर सकते हैं फार्म
तीन वर्षीय एलएलबी, एलएलएम, बीएससी कृषि और बीएससी गृह विज्ञान। इसके अलावा बीबीए, बीसीए, पांच वर्षीय एलएलबी, बीजेएमसी, बीवॉक, बीपीईएस, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होम साइंस, बीएससी होम साइंस क्लीनिक न्यूट्रिशियन, एमजेएमसी, एमआईबी, एमपीईएस, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायो केमिस्ट्री, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बायो इनफॉरमेटिक्स, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी होम साइंस इंटीग्रेटिड, एमटेक, बीटेक-ईटीसी, एमबीए इन सीएस-सिविल के सम सेमेस्टर द्वितीय, चतुर्थ, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भर सकते हैं। परीक्षा फार्म सीसीएसयू डॉट एसी औरर सीसीएसयू वेब डॉट इन पर ऑनलाइन भरें।
विज्ञापन

ये रखें ध्यान
परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि -12 अप्रैल
परीक्षा फार्म का प्रिंट आउट कॉलेज में जमा करने की अंतिम तिथि - 15 अप्रैल
कॉलेज द्वारा नोमिनल रोल लिस्ट को विवि में जमा कराने की अंतिम तिथि - 16 अप्रैल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed