{"_id":"5c954b3abdec2213f52b7ad2","slug":"11553287994-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से लदे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, तीन भाईयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से लदे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, तीन भाईयों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-मवाना रोड पर इंचौली गांव स्थित क्रशर के समीप बाइक ट्रक में घुसी
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पूठ गंगनहर पुल पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी
रोहटा थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव में ट्रैक्टर से गिरने पर युवक कुचला
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना/सरूरपुर। मेरठ-मवाना मार्ग पर बुधवार देर रात इंचौली थाने से करीब पांच सौ मीटर दूर सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने युवकों की शनाख्त के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। उधर, पूठ गंगनहर पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हालांकि दूसरे की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, थाना रोहटा क्षेत्र के जटपुरा गांव में ट्रैक्टर से एक युवक की नीचे गिरकर कुचलने से मौत हो गई।
कस्बे के मोहल्ला हीरालाल निवासी सहेंद्र पुत्र मोहर सिंह अपने चचेरे भाई दीपक पुत्र चंद्र के साथ बुधवार रात मेरठ बाइक से रिश्ते के भाई रोहित पुत्र रामपाल निवासी संभल मुरादाबाद को साकेत मेरठ से लेने गए थे। बताया कि तीनों भाई मेरठ-मवाना मार्ग पर इंचौली थाने से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित जैन क्रशर के समीप पहुंचे तो आगे खड़ा गन्ने से लदा ट्रक उन्हें दिखाई नहीं दिया। जिस पर बाइक पीछे से ट्रक में घुस गई। जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों शव की शनाख्त की। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि मृतक सहेंद्र के भाई मनोज ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
परिजनों में मचा कोहराम
सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद तीनों के परिवारों पर कहर टूट पड़ा। इससे होली की खुशियां काफूर हो गईं। वहीं, बृहस्पतिवार को सहेंद्र और दीपक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के चलते मोहल्ले में लोगों ने भी होली नहीं मनाई। बृहस्पतिवार देर शाम दोनों भाइयों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, तीसरे रोहित का शव परिजन संभल ले गए।
विज्ञापन
होली मनाने आया था मौत ने मारा झपट्टा
संभल निवासी रोहित पुत्र रामपाल सहेंद्र एवं दीपक के साथ होली मनाने के लिए आ रहा था। इससे पहले ही मौत ने झपट्टा मार दिया। सहेंद्र शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे लक्ष्मी, रोहित व लड्डू हैं। वहीं, दीपक के पांच बहन हैं और रोहित तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि तीनों युवकों में किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
सरूरपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पूठ गंगनहर पुल पर भोला की ओर से आ रहे एक तेज गति के ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसलगढ़ निवासी लोकेंद्र (31) पुत्र जगवीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बिट्टू पुत्र जगवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि लोकेंद्र के दो छोटे बच्चे हैं। उसके जीजा संजय पुत्र जगपाल फुगाना ने थाने पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवक ट्रैक्टर के नीचे आकर कुचला
उधर, रोहटा थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव में बृहस्पतिवार को कुछ युवक होली पर मौज-मस्ती करने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान अनिल पुत्र शिवराम ट्रैक्टर चला रहा था। अमित (32) पुत्र अवधपाल बराबर में बैठा था। इसी दौरान अनिल ने ब्रेक लगाए तो ट्रैक्टर पर बैठा अमित अचानक से नीचे जा गिरा। उसके ऊपर पहिया चढ़ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिये मेरठ भेज दिया। वहीं, थाना प्रभारी धनवीर सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।