फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मतदान बूथों का निरीक्षण तथा वहां पर चुनाव शांति पूर्ण कराने के लिए चुनाव से जुडे अधिकारियो को फोन नम्बर आदि लिखायी का कार्य भी श

मतदान बूथों का निरीक्षण तथा वहां पर चुनाव शांति पूर्ण कराने के लिए चुनाव से जुडे अधिकारियो को फोन नम्बर आदि लिखायी का कार्य भी श

Fri, 15 Mar 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
मतदान बूथों का निरीक्षण तथा वहां पर चुनाव शांति पूर्ण कराने के लिए चुनाव से जुडे अधिकारियो को फोन नम्बर आदि लिखायी का कार्य भी श
माछरा/मुंडाली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान बूथों का निरीक्षण तथा वहां पर चुनाव शांति पूर्ण कराने के लिए चुनाव से जुडे़ अधिकारियों के फोन नम्बर आदि लिखाई का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मुंडाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के मऊखास, नंगलामल, मुरलीपुर, भगवानपुर चट्टावन, रामपुर, शाफियाबाद लोटी, जिसोरा, जिसोरी, अटौला, अजराड़ा, आड़, नंगला कबूलपुर, मुंडाली, मेघराजपुर, कुढ़ला, आलमपुर, सिसौली, बढ़ला कैथवाड़ा, रछौती, डेरियो आदि गांवों के मतदान केंद्रों एवं बूथों का निरीक्षण किया। वहां पर सुरक्षा आदि का भी सत्यापन किया गया। वहां के लोगों को कहा कि अपने लाइसेंसी हथियार थाने में जमा कर दें वरना कार्रवाई की जाएगी। एसओ मुंडाली आशुतोष कुमार ने बताया कि अर्द्ध सैनिक बल, पीएसी एवं अन्य पुलिस बल बीएमएम इंटर कॉलेज मऊखास में ठहरेगा। इसलिए वहां का निरीक्षण किया। बताया कि संदिग्ध लोगों के नाम छांटने शुरू कर दिए हैं। जिसमें एसडीएम द्वारा उन्हें निजी मुचलकों से पाबंद कराया जा सके। उधर, एडीओ पंचायत माछरा अमित कुमार ने बताया कि मतदान केंद्रों पर चुनाव से जुडे़ अधिकारियों, बीएलओ आदि के फोन नंबर लिखने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे मतदान में किसी भी वोटर को परेशानी हो तो उन फोन नम्बर पर सम्पर्क कर समस्या का समाधान करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed