फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ से हवाई उड़ान पर आज होगा फैसला

मेरठ से हवाई उड़ान पर आज होगा फैसला

Tue, 26 Feb 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
मेरठ से हवाई उड़ान पर आज होगा फैसला
मेरठ से हवाई उड़ान पर आज होगा फैसला
विज्ञापन

- 8 फरवरी को आमंत्रित की गई बिड़ खुलेंगी आज
- सोमवार को नहीं खुली फाइनेनशियल बिड
- बिड के आधार पर तय होगा उड़ान का भविष्य

मेरठ। हवाई उड़ान की उम्मीद बुधवार को पूरी हो सकती है। हालांकि 25 फरवरी को फाइनेंनशियल बिड खुलनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं खुल सकी। एएआई अधिकारियों के अनुसार अब मंगलवार 26 फरवरी को यह बिड खुलेंगी। जबकि तकनीकी बिड 23 फरवरी को खोली जा चुकी है। सफल बिड की सूची 27 फरवरी को जारी होगी।
मेरठ से हवाई उड़ान की उम्मीद इस बार सबसे ज्यादा है। इसका कारण पहली बार बिड में शामिल होना है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा क्षेत्रीय हवाई उड़ान योजना के तहत मेरठ से लखनऊ और प्रयागराज के लिए उड़ान कराने के लिए मेरठ को बिड 3.1 में शामिल किया गया था। यह बिड 8 फरवरी को आमंत्रित की गई थी और 22 फरवरी तक उड़ान की इच्छुक कंपनियों को अपनी अपनी बिड देनी थी। इस बिड में कुल 54 कंपनियों ने भाग लिया था। सूत्रों के अनुसार मेरठ से हवाई उड़ान के लिए मात्र तीन कंपनियों ने ही अपनी रुचि दिखाई है। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत आमंत्रित की गई इन बिड को दो वर्गों में मांगा गया था।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बिड में मेरठ को हरी झंडी मिल जाएगी। जैसे ही सफल सूची में मेरठ का नाम आएगा, तो सबसे पहला प्रयास प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए छोटे विमान की हवाई उड़ान का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed