फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहीदों के परिवार वालों का करें सम्मान - डॉ. शल्याराज

शहीदों के परिवार वालों का करें सम्मान - डॉ. शल्याराज

Sun, 17 Feb 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
शहीदों के परिवार वालों का करें सम्मान - डॉ. शल्याराज
शहीदों के परिवारों का करें सम्मान : डॉ. शल्या राज
विज्ञापन

मेरठ। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देश के जांबाज सैनिकों की शहादत पर सुभारती इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रांगण में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। सुभारती विवि की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने दुख प्रकट करते हुए सबको शपथ दिलाई। कहा कि अब समय आ गया है कि पूरा देश एकजुट होकर यह संकल्प ले कि शहीद जवानों के परिवार को अपने परिवार की तरह समझ कर उनकी हिम्मत बढ़ाएं। अपने स्तर पर हर संभव मदद करें। हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करे। कुलसचिव ई. पीके गर्ग, अतिरिक्त कुलसचिव सैयद जफर हुसैन, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एनके त्यागी, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. राहुल बंसल, डॉ. नीरज कर्ण सिंह, डॉ. विकास प्रसाद, प्रो. पिंटू मिश्रा, डॉ. अभय एम शंकर गौड़, तरुण कांबोज, ई. विवेक तिवारी, आकाश भटनागर, हर्षवर्धन कौशिक, डॉ. सरताज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed