फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना क्षेत्र के कपसाड गांव के दो लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौंत-परिवार में मचा कोहराम

सरधना क्षेत्र के कपसाड गांव के दो लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौंत-परिवार में मचा कोहराम

Sat, 09 Feb 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
सरधना क्षेत्र के कपसाड गांव के दो लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौंत-परिवार में मचा कोहराम
बिजली गिरने से दो युवक की मौत
विज्ञापन

सरधना। बिजली गिरने से कपसाड़ गांव के दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक की कपसाड़ में जबकि दूसरी सलावा गांव के निकट ही खतौली क्षेत्र के दूधली गांव में एक निर्माणाधीन आश्रम में मौत हुई। दो लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया। अजय के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि सतबीर के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शवों का गांव के ही शमशान में अंतिम संस्कार किया गया।

सरधना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। रात्रि के समय 42 वर्षीय अजय शर्मा पुत्र महेंद्र सिंह घर से घेर में जाने की बात कहकर निकला था। शुक्रवार को सुबह के समय अजय शर्मा का शव घेर के बाहर पड़ा मिला। अजय की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान पति मुकेश उर्फ हप्पू ने बताया कि अजय के कुटुंब परिवार में ही शुक्रवार को एक लड़की की शादी होनी है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि दूसरी घटना भी कपसाड़ निवासी व्यक्ति के साथ हुई। कपसाड़ निवासी सतबीर 45 वर्ष पुत्र महावीर खतौली क्षेत्र के दूधली के जंगल में एक आश्रम में चौकीदार के रूप में काम करता था। जिसमें आश्रम में निर्माण चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात में बिजली व बारिश के कारण मकान गिर गया और बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। सतबीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। कपसाड़ में दो मौत होने से गांव में शोक की लहर फैल गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने मामले की जानकारी से इंकार किया हैं, उधर एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि आकाशीय बिजली गिरने से जो मौत हुई है, उसमें अनुग्रह राशि मृतक के परिजनों को दी जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद करीब चार लाख रुपये की आर्थिक मदद परिवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed