फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जनसंघ के नेता थे पिता, अटल जी के रहे करीबी

जनसंघ के नेता थे पिता, अटल जी के रहे करीबी

Thu, 31 Jan 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
जनसंघ के नेता थे पिता, अटल जी के रहे करीबी
ब्राह्मण वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा का नया दांव
विज्ञापन


मेरठ। योगी सरकार ने भाजपा नेता सुनील भराला को उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद का अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री का दर्जां) नियुक्त किया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अब वेस्ट यूपी में ब्राह्मणों को जोड़ने के लिए यह दांव खेला है।
भराला गांव निवासी वरिष्ठ नेता सुनील भराला पिछले करीब 30 साल से भाजपा से जुड़े हुए है। सुनील ने वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सिवाल खास से भी दावेदारी थी, लेकिन टिकट नहीं मिल पाया था। यह मामला पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तक भी पहुंचा था। उधर ब्राह्मण भी लगातार पार्टी से नाराज चल रहे हैं। जिसे देखते हुए पार्टी ने वेस्ट यूपी में ब्राह्मण वोटरों को लुभाने के लिए नया दांव खेला है। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनील भराला को उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावा बोर्ड के आठ सदस्य भी मनोनीत किए गए है। एक सदस्य महिला है, जिसका पद खाली रखा गया है। भाजपा के इस कदम से पार्टी को मजबूती मिलेगी। चर्चा है कि सुनील भराला को उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व अन्य कई बड़े नेताओं का नजदीकी होने का भी लाभ मिला है। संघ में भी उनकी अच्छी पैठ हैं।
विज्ञापन

मोदीपुरम। सुनील भराला के पिता जनसंघ के नेता थे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बहुत करीबी रहे। वाजपेयी के कहने पर ही वह चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। उस समय से ही सुनील भराला संघ की शाखा में जाते थे। इसका उन्हे अब लाभ मिला है। सुनील भराला के अलावा अनके भाई अजय भराला भी भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भराला के आवास पर बधाई देने पहुंचे समर्थक
मोदीपुरम। सुनील भराला के श्रम बोर्ड का अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय भराला के आवास पर भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे और बधाई दी। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकुर मुखिया एवं महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा भी समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। देर शाम भराला गांव में पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत, आशीष गुर्जर, शिव कुमार शर्मा, प्रदीप ढढरा, अभिषेक अहलावत, हरिओम, राजीव भराला, आमिर अली पाबली, दिवस भारक्षज, संजय इकलौता आदि मौजूद रहे।

मिठाई बांटी, आतिशबाजी की
मेरठ। भाजपा नेता सुनील भराला को उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने पर बुधवार को बुढ़ाना गेट मंगलपांडे चौराहे पर मिठाइयां बांटी गई और आतिशबाजी की गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राजकुमार कौशिक, सुनील शर्मा, दीपक शर्मा, रूपक अग्रवाल, शाह फैसल, गौरव गुप्ता, रीतू गोयल, लोकेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, गीता ठाकुर, मनोज शर्मा आदि रहे। वहीं भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed