{"_id":"5c50ba44bdec223c46438393","slug":"11548794436-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत का सुराग नहीं, आरोपी का सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत का सुराग नहीं, आरोपी का सरेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहृत का सुराग नहीं, आरोपी का सरेंडर
देवबंद/मेरठ। टीपीनगर के मलियाना से अपहृत अमित का मंगलवार को भी सुराग नहीं लगा है। अपहरण में नामजद आरोपी लूट के मामले में जमानत तुड़वाकर देवबंद से जेल चला गया। इसकी जानकारी लगने पर मेरठ पुलिस देवबंद पहुंची और आरोपी को रिमांड पर लेने की अर्जी डाली।
इंस्पेक्टर टीपीनगर डालचंद के मुताबिक रविवार को अमित नाम का व्यक्ति अगवा हुआ था। अमित की पत्नी रूबी ने रुड़की के राजकुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि अमित भी पहले रुड़की रहता था, जहां उसका विवाद हुआ था। मंगलवार को राजकुमार ने देवबंद में एसीजेएम कोर्ट में जमानत तुड़वाकर सरेंडर कर दिया।
बताया कि राजकुमार पर वर्ष 2006 में देवबंद में लूट का मामला दर्ज था और वह जमानत पर चल रहा था। करीब एक वर्ष से राजकुमार के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया हुआ था, तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अपहरण की जांच में जुटे टीपीनगर थाने के एसएसआई कैलाश शर्मा टीम के साथ रुड़की पहुंचे थे। इससे पहले पुलिस आरोपी तक पहुंचती, नामजद आरोपी राजकुमार के देवबंद कोर्ट में सरेंडर होने की सूचना मिल गई। उसके बाद टीपीनगर पुलिस अमित के भाई नीमित को साथ लेकर देवबंद पहुंची। नीमित का आरोप है कि राजकुमार से उसके भाई की रंजिश चल रही है। उसी के चलते उसने उसका अपहरण किया है।