{"_id":"5c50ba36bdec2212397615d1","slug":"11548794422-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाले और महिला का डर्टी ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसवाले और महिला का डर्टी ऑडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसवाले और महिला का डर्टी ऑडियो वायरल
मेरठ। पुलिसवाले और एक महिला का एक डर्टी ऑडियो वायरल हो गया है। बताया गया कि महिला की परचून की दुकान है, जहां वह सेक्स रैकेट चलाती है। ऑडियो में परतापुर के एक सिपाही और एक हेड कांस्टेबल का नाम सामने आया है, जिस पर एसपी सिटी ने जांच बैठा दी है। वहीं, इसी महिला से मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
मामला टीपीनगर थानाक्षेत्र के एनएच-58 हाईवे का है। एक महिला परचून की दुकान के साथ सेक्स रैकेट चलाती है। ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें पुलिस वाला कहता है कि होटल के कमरा नंबर-105 में भेज दो, वहां हेड कांस्टेबल (नाम बताते हुए) मिलेंगे। महिला पूछती कि आप परतापुर थाने से बोल रहे हो। पुलिसवाला बोला कि हां..., समय से भेज देना।
इसके अलावा वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि महिला की दुकान पर एक युवक जिस्मफरोशी को लेकर बोली लगाता है। करीब 10 मिनट बातचीत हुई। फिर तीन युवकों ने महिला से मारपीट करते हुए उसकी दुकान में तोड़फोड़ कर दी। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि वायरल ऑडियो व वीडियो पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
चर्चा में यह ऑडियो
पुलिसवाले और महिला का डर्टी ऑडियो मंगलवार को शहर में चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस महकमे में भी बातें होती रहीं। ऑडियो में जिस पुलिसवाले का नाम आया है, उसके बारे में कानाफूसी चलती रही। चर्चा है कि पुलिसवालों से साठगांठ कर महिला सेक्स रैकेट चला रही है।
मामले की जांच एसपी सिटी को दी गई है। ऑडियो और वीडियो की जांच के बाद पुलिसवालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
- अखिलेश कुमार, डीआईजी