फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रदेश को लूटने के लिए हुआ है सपा-बसपा का गठबंधन : मणिशंकर

प्रदेश को लूटने के लिए हुआ है सपा-बसपा का गठबंधन : मणिशंकर

Thu, 17 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश को लूटने के लिए हुआ है सपा-बसपा का गठबंधन : मणिशंकर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। लोकजन शक्ति पार्टी की सभा बधुवार को तहसील रोड स्थित रामलीला मैदान में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं एवं लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा-लोक जनशक्ति पार्टी का गठबंधन केंद्र में दोबारा सरकार बनाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टी का गठबंधन सपा-बसपा के गठबंधन को कमजोर करने का भी कार्य करेगा।
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष मणिशंकर पांडे ने कहा कि केंद्र में जबसे भाजपा की सरकार आई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं। तभी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। गांव-गांव में तमाम योजनाएं चलाकर भाजपा ने ग्रामीणों को फायदा पहुंचाया है। उन्होंने प्रदेश के अंदर बनी पिछली सरकारों पर सूबे को लूटने का आरोप लगाया है। उन सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं के ऊपर सीबीआई की जांच चल रही है आज वे जनता के साथ धोखा करके गठबंधन कर रहे हैं। सपा-बसपा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि बबुआ एवं बुआ प्रदेश में विकास कार्य नहीं कराना चाहते बल्कि जनता को धोखा देकर सत्ता प्राप्त कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं लोकजन शक्ति पार्टी का गठबंधन केंद्र में दोबारा सरकार बनाएगा। उन्होंने इस बार उत्तर प्रदेश में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी विचार कर रही है कि कम से कम लोकजन शक्ति पार्टी इस बार प्रदेश में पांच सीटों पर चुनाव लड़े। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने हमेशा गरीबों के हितों के लिए कार्य किया है। उन्होंने ही सबसे पहले गरीब सवर्णों को 15 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग उठाई थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने गरीबों के लिए दो रुपये किलो गेहूं व तीन रुपये चावल देने का कार्य किया है।
विज्ञापन

रोड शो निकालकर किया स्वागत
जिलाध्यक्ष संजीव गुर्जर के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष मणिशंकर पांडे का रोड शो निकालकर स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर कार्यकर्ता डांस करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष के सामने कलाकार ने लगाए ठुमके
लोकजन शक्ति पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मवाना के रामलीला मैदान में हुई सभा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सभा में भीड़ जुटाने के लिए रागिनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आई कलाकार ने भीड़ को रोकने के लिए प्रदेशाध्यक्ष के सामने जमकर ठुमके लगाए। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी।
कस्बे के रामलीला मैदान में सभा का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed