फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ब्रेक फेल होने के बाद बच्चों से भरा टेंपो पलटा, कई घायल

ब्रेक फेल होने के बाद बच्चों से भरा टेंपो पलटा, कई घायल

Tue, 11 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने के बाद बच्चों से भरा टेंपो पलटा, कई घायल
ब्रेक फेल होने के बाद बच्चों से भरा टेंपो पलटा, कई घायल
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर गोपाल गऊशाला के पास सोमवार दोपहर बच्चों से भरा स्कूल का टेंपो ब्रेक फेल होने के बाद एक गाड़ी से टकरा गया। जिसके बाद टेंपो सड़क पर पलट गया। गाड़ी चालक और लोगों ने किसी तरह टेंपो को सीधा करके बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में टेंपो चालक व छह से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर बदहवास परिजन मौैके पर दौड़ पड़े। आधा घंटे तक बच्चे बिलखते रहे। लोगों और परिजनों ने बच्चों को उपचार के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने घायल टेंपो चालक को अस्पताल भिजवाकर जाम खुलवाया।
दिल्ली रोड पर गुरुनानक नगर के पास एबीसी पब्लिक स्कूल है। सोमवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद टेंपो चालक माधवपुरम निवासी देव 13 बच्चों को लेकर दिल्ली रोड पर निकला था। मेवला ओवर ब्रिज पर टेंपो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। टेंपो जैसे ही ब्रिज से नीचे उतरा तो उसके ब्रेक फेल हो गए। टेंपो को मोड़ने के चक्कर में वह अनियंत्रित हो गया। बेकाबू टेंपो एक बाइक से टकराने के बाद पीछे से आ रही कार से टकराकर पलट गया। कार चालक सुपरटेक निवासी नितिन अग्रवाल और उनकी पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंचे। सभी ने टेंपो को उठाकर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में मानसरोवर गार्डन निवासी मौली, विश एनक्लेव निवासी प्रशांत, देवलोक निवासी अलप्य और वेदांत, लव्य, दिविशा, पार्थ और सिद्घि को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी हरि मोहन सिंह और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी एसके राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल टेंपो चालक को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


बाइक सवार पति-पत्नी को भी लगी चोट
टेंपो की चपेट में आकर बाइक सवार दिल्ली निवासी नीरज राठौर और उनकी पत्नी को भी चोट लगी। उनको लोगों ने अस्पताल भिजवाया। इसके अलावा दो स्कूटी सवार भी चपेट में आने से बच गए। वहीं चश्मदीद विनोद गुप्ता ने बताया कि टेंपो की स्पीड काफी तेज थी। गनीमत रही कि कोई बड़ा वाहन आसपास नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने किया हंगामा
मौके पर भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने बेवजह कार मालिक नितिन अग्रवाल की गलती बताते हुए हंगामा कर दिया। शोर-शराबा सुनकर बच्चे रोने लगे। जब बच्चों और हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि सारी गलती टेंपो वाले की है तो वे लोग चुप हुए। नितिन अग्रवाल और उनकी पत्नी ने खुद कई बच्चों को गोदी में उठाकर शोरूम में बैठाया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी एसके राय ने बताया कि लोगों के मुताबिक गलती टेंपो वाले की थी। टेंपो की हालत बहुत खराब है। टेंपो को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed