{"_id":"5b7882f842c79246452de7f1","slug":"11534624504-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेडीएवी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजेडीएवी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजेडीएवी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
मेरठ। डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर मेरठ के प्रांगण में शनिवार को नर्सरी से कक्षा तीन तक के छात्रों ने ‘फैंसी शो प्रतियोगिता’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा नर्सरी से लेकर यू.के.जी. तक के छात्रों ने भारत माता तथा देश के महान व्यक्तित्व रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस, इंदिरा गांधी, नरेंद्र मोदी आदि के चरित्र अभिनीत कर आकर्षक प्रस्तुति दी। कक्षा एक के छात्रों ने धरती माता, गंगा, वृक्ष और बंदर आदि जानवरों का किरदार निभाते हुए पर्यावरण एवं प्रकृति को बचाने एवं जंगलों को नहीं काटने का संदेश दिया। कक्षा दो के बच्चों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘बाल मजदूरी’ और ‘निष्पक्ष मीडिया’ आदि की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। कक्षा तीन के बच्चों ने रानी पद्मावती, स्वामी विवेकानंद, सिकंदर, अलाउद्दीन खिलजी, पोरस आदि ऐतिहासिक पात्रों का किरदार बखूबी निभाया। प्रधानाचार्य डॉ. अल्पना शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना एवं उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यदि बच्चे इसी प्रकार कुशल निर्देशन, मार्गदर्शन एवं संरक्षण में अपनी प्रतिभा को मुखरित करते रहे तो ये अवश्य ही परिवार, विद्यालय व देश का नाम रोशन करेंगे।