{"_id":"5b68b6934f1c1ba23e8b5851","slug":"11533589139-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महिला गृह का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महिला गृह का निरीक्षण
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला शरणालय और बाल सदन में रखें सुरक्षा का ध्यान
मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा ने सोमवार को राजकीय महिला शरणालय लालकुर्ती और रामानुज वैश्य बाल सदन शिवाजी रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने महिला शरणालय एवं वैश्य बाल सदन के प्रभारियों को निर्देश दिया कि वह यहां पर रहने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उनकी सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखें। यदि इसमें लापरवाही की तो संबंधित को जेल भेजा जाएगा। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि वह समय समय पर यहां पर निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि राजकीय महिला शरणालय में 85 महिलाएं, राजकीय पाश्चातवर्ती में 35 महिला, रामानुज वैश्य बाल सदन 53 बालिका हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र, एसडीएम सदर निशा अनंत, एसीएम अमिताभ यादव उपस्थित रहे।
सीजेएम ने भी किया निरीक्षण
सीजेएम अभय प्रकाश नारायण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीएम श्रीवास्तव ने नारी संरक्षण गृह का निरीक्षण किया। जहां पर बालिकाओं से बातचीत कर उनकी समस्या आदि के बारे में जानकारी ली। यहां पर 123 बालिकाएं हैं, जिसमें 85 नाबालिग हैं।