फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हारों विद्यार्थियों को मिला सरकार की योजनाओं का लाभ

हारों विद्यार्थियों को मिला सरकार की योजनाओं का लाभ

Thu, 02 Aug 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
हारों विद्यार्थियों को मिला सरकार की योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
सरकार की योजना से हजारों विद्यार्थियों को मिला लाभ
मेरठ। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्गों के हितार्थ संचालित योजनाओं के धरातल पर क्रियान्यवन व उसके लाभ वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश चंद्र जैन ने कहा कि सरकार द्वारा जो योजनाएं अल्पसंख्यक वर्ग के उन्नयन के लिए संचालित हैं, उसका लाभ समय से हर पात्र व्यक्ति को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ मिलना चाहिए।
विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित नौवीं कक्षा तक पूर्वदशम छात्रवृत्ति की समीक्षा में पाया कि वर्ष 2017-18 में इस योजना के अंतर्गत जनपद में 2193 छात्र-छात्राओं को 46.588 लाख रुपये की धनराशि से लाभान्वित किया गया। भारत सरकार द्वारा संचालित वर्ष 2017-18 पूर्वदशम छात्रवृत्ति के अंतर्गत जनपद के कुल 19 हजार 376 छात्रों का डाटा भारत सरकार को अग्रसारित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा संचालित वर्ष 2017-18 10वीं और इसके बाद के विद्यार्थियों के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 7947 छात्र-छात्राओं को 318.27 लाख रुपये की धनराशि से तथा दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत 5824 पात्र छात्र-छात्राओं को 1056.56 लाख रुपये की धनराशि से लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन


विवाह के लिए 309 लाभार्थियों को दिए 61.80 लाख रुपये
अल्पसंख्यक समुदाय की निर्धन/निराश्रित अभिभावकों की पुत्रियों के विवाह के लिए जनपद के 309 लाभार्थियों को 61.80 लाख रुपये की धनराशि से लाभान्वित किया गया। एमएसडीपी के अर्न्तगत जनपद में क्रियाशील परियोजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की भी गहनता से समीक्षा की। उपनिदेशक अल्पसंख्यक मौ. तारिक, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी, एसीएमओ डा. पूजा शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमेश द्विवेदी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की मातृत्व शिशु योजना, शिशु सुरक्षा योजना, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण आदि स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की गहनता से समीक्षा करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह हर जरूरतमंद को दवा व उनके स्वास्थ्य के लिए पूर्ण निष्पक्षता से कार्य करें। कौशल विकास योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को हुनरमंद बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed